अलौकिक दृश्य: फुग्तल मठ पहाड़ों के गुफाओं में बसा हुआ है
विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों का देश है भारत। यहाँ कदम-कदम पर कुछ नया जानने और देखने को मिलता है। इसी कड़ी में आज एक ऐसे स्थल के विषय में जानेंगे जो अपने अलौकिक दृश्य और दिव्य वातावरण के लिए दुनियाभर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटक स्थल बन चूका है।

इस खूबसूरत स्थान को दुनिया फुग्तल मठ के नाम से जानती है। यह स्थान भारत के नक्शे में सबसे ऊपर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख जिले में स्थित है। फुग्तल मठ पहाड़ों के गुफाओं में बसा हुआ है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे मानों किसी ने पहाड़ों पर पेंटिंग कर दिया हो।
“फुग्तल मठ” किसी और मठों से बिलकुल अलग माना जाता है। पदुम से कुछ ही घंटों की दूरी पर यह मठ है।फुग्तल मठ को अन्य सभी पर्यटन स्थल से इसलिए भिन्न माना जाता है क्योंकि यहाँ तक पहुँचने का रास्ता रोमांच से भरा है। पदुम से फुग्तल मठ तक का रास्ता बहुत खूबसूरत और काफी शांत होता है।
फुग्तल मठ में ज्यादातर घर लकड़ी से बना है। यह लद्दाख जिले में दक्षिण-पूर्वी जांस्कर क्षेत्र में पहाड़ों पर बना है।इस स्थान को 12वीं शताब्दी के आरंभ में बनाया गया था। यहाँ करीब 70 भिक्षुओं के लिए प्रार्थना घर और उनके अध्ययन के लिए विशाल पुस्तकालय भी मौजूद है। फुग्तल मठ में कई स्थानों पर शिला लेख से इनके प्राचीन काल का पाता चलता है।
इस खूबसूरत नजारे को अपने यादों के झरोखे में कैद करने के लिए यहाँ दुनियाभर के पर्यटक आते रहते हैं। यहाँ आने के लिए सबसे अनुकूल समय गर्मियों में होता है।