Move to Jagran APP

मान्यता है कि मां चामुंडा की यहां प्रतिमा पहाड़ चीरकर स्वयं प्रकट हुई है

मध्यप्रदेश के देवास जिले का नाम आते ही मां चामुंडा और तुलजा भवानी टेकरी का स्मरण हो आता है। कहते हैं देवास का नाम ही दो देवियों का वास से प्रचलन में आया है। ऊंचे भवन पर विराजित करोड़ों लोगों की आस्था का यह सदन बरसों पहले ऋषि-मुनियों की तपोस्थली

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 02:46 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 11:58 AM (IST)
मान्यता  है कि मां चामुंडा की यहां प्रतिमा पहाड़ चीरकर स्वयं प्रकट हुई है

मध्यप्रदेश के देवास जिले का नाम आते ही मां चामुंडा और तुलजा भवानी टेकरी का स्मरण हो आता है। कहते हैं देवास का नाम ही दो देवियों का वास से प्रचलन में आया है। ऊंचे भवन पर विराजित करोड़ों लोगों की आस्था का यह सदन बरसों पहले ऋषि-मुनियों की तपोस्थली भी रहा है।

loksabha election banner

कहा जाता है कि देवास की दो रियासतों के राजाओं की कुल देवियों के मंदिर स्थापित हैं। साल में चैत्र और शारदेय नवरात्रि में देशभर से लाखों श्रद्धालु माता टेकरी पर आकर मां के दरबार में शीश नवाते हैं। सच्चे मन से मांगी गई मुरादें मां के दरबार में प्राचीन समय से पूरी होती आई हैं।

इतिहास पर नजर डाले तो राजशेखर द्वारा दसवीं सदी के काव्य मीमांसा में देवभाष से तथा 12वीं सदी में चंदबरदाई द्वारा लिखित पृथ्वीराज रासो में देवास खंड के रूप में इसकी जानकारी मिलती है। इसके अनुसार देवास नगर का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन है। अभी तक मिले प्रमाणों के अनुसार पहाड़ी पर स्थित मां चामुंडा देवी की मूर्ति लगभग दसवीं शताब्दी की बताई जाती है।

टेकरी पर एक सुरंग भी है जिससे करीब दो हजार साल पूर्व के इतिहास की जानकारी मिलती है। बताया जाता है कि यह उज्जैन और देवास के बीच गुप्त रूप से आनेजाने के लिए तैयार की गई थी। इस 45 किमी लंबी सुरंग का दूसरा छोर उज्जैन की भर्तहरि गुफा के पास निकलता है। किंवदंती कथा तो यह भी है कि उस समय उज्जैन के राजा भर्तहरि मां चामुंडा की आराधना के लिए आते थे।

हालांकि यह सुरंग किसने और क्यों बनवाई इस संबंध में देवास के इतिहास में कोई ठोस जानकारी मौजूद नहीं है। संत शीलनाथ महाराज ने भी इसी सुरंग में अपनी साधना की थी। इसलिए इसे बाद में शीलनाथ गुफा का नाम दिया गया। शीलोत्कीर्ण मूर्ति और बीज मंत्र इसके खासियत है। स्वामी विष्णुतीर्थ तथा सामर्थ शीलनाथ ने यहां आकर अपना ठिकाना बनाया तो कुमार गंधर्व जैसे संगीत मनीषी ने टेकरी की गोद में आकर संगीत की साधना की और शिखर तक पहुंचे।

मां तुलजा भवानी (बड़ी माता)

टेकरी पर दक्षिण दिशा की ओर मां तुलजा भवानी यानी बड़ी माता का मंदिर स्थित है। इतिहासकारों के मुताबिक यह मंदिर भी चामुंडा माता मंदिर के समकालीन है। मंदिर में तुलजा माता की आधी प्रतिमा (ऊपरी हिस्सा) है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां तुलजा और मां चामुंडा दोनों बहनें हैं। प्राचीन समय में यह मंदिर छोटा लेकिन अब यहां प्रशासन द्वारा काफी निर्माण कार्य करवाकर इसे दर्शनार्थियों के सुविधाजनक बनाया गया है।

मां चामुंडा (छोटी माता)

टेकरी पर उत्तर दिशा की ओर मां चामुंडा का मंदिर है। यह देवास सीनियर रियासत के राजाओं की कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं। इतिहास में उल्लेखित जानकारी के अनुसार मां चामुंडा की प्रतिमा चट्टान में उकेरकर बनाई गई है। पुराविदों ने इस प्रतिमा को परमारकालीन बताया है। कुछ इतिहासकारों ने इस प्रतिमा को राष्ट्रकूटकालीन यानी आठवीं-नौवीं शताब्दी का बताया है। प्रतिमा की ऊंचाई 3.60 मीटर है। देवी के एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में खड़ग, तीसरे में ढाल और चौथे हाथ में नरमूंड है। मंदिर परिसर में शिव-काल भैरव का मंदिर है। धार्मिक मान्यता तो यह भी कहती हैं कि मां चामुंडा की यह प्रतिमा पहाड़ चीरकर स्वयं प्रकट हुई है।

अन्य मंदिर

कालका देवी, अन्न्पूर्णा माता का मंदिर, खो-खो माता, अष्टभुजादेवी, दक्षिणाभिमुखी हनुमान मंदिर, कुबेर माता का मंदिर भी हैं। शीलनाथजी की गुफा भी है यहां मां चामुंडा माता मंदिर से कुछ नीचे की ओर योगीराज शीलनाथजी महाराज की तपोभूमि भी है। यहां पर उनकी वह गुफा भी है जिसमें बैठकर वे ध्यान लगाते थे। कहते हैं इस गुफा से उज्जैन और अन्य स्थानों पर जाने के लिए गुप्त रास्ते भी हैं। गुफा में शंकर जी की पींडी और पंचमुखी हनुमान जी का मंदिर भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.