मनोकामना पूरी करते हैं यहां के गणपति
इंदौर के मल्हारगंज में स्थित सिद्धि विनायक छोटा गणपति मंदिर गणेश भक्तों में खास स्थान रखता है। यहां दर्शन के लिए शहर के साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी गणेश भक्त आते हैं। मंदिर का निर्माण सन् 1
इंदौर के मल्हारगंज में स्थित सिद्धि विनायक छोटा गणपति मंदिर गणेश भक्तों में खास स्थान रखता है। यहां दर्शन के लिए शहर के साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी गणेश भक्त आते हैं।
मंदिर का निर्माण सन् 1900 के आस-पास किया गया था इसके निर्माण का श्रेय तात्या जोग (विट्टलराव महादेव किबे) को जाता है। वह होलकर शासन में उच्च पद पर आसीन थे। उन्होंने ब्रिटिश और होलकरों के बीच संधि कराई थी।
इसके बाद होलकरों ने उन्हें तत्कालीन रियासत के आस-पास के क्षेत्रों में जागीर दी थी उनके कुल देवता भी भगवान गणेश हैं गणेशोत्सव के दौरान यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। मंडप के गुम्बद स्तम्भों पर आधारित हैं कलात्मक शिखर ईंट और चूने का बना है।