Move to Jagran APP

बकरीद के मौके पर जान‌िए खुदा का घर काबा की बनावट का सबसे बड़ा राज

खुदा ने इब्राह‌िम और ईस्माइल को अपना पैगंबर बना ल‌िया और उनसे अपने ल‌िए एक घर बनाने का हुक्म द‌िया। खुदा के ज‌िस घर का न‌िर्माण हुआ वह काबा कहलाया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 12 Sep 2016 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2016 09:56 AM (IST)
बकरीद के मौके पर जान‌िए खुदा का घर काबा की बनावट का सबसे बड़ा राज

अभी हज यात्रा चल रहा है और 13 सितंबर को बकरीद है ऐसे में आइए जाने खुदा का घर काबा के बारे में कुछ खास बातें । दुनिया भर के मुसलमानों का सबसे धार्मिक स्थल है काबा। मुसलमानों की पुस्तिका कुरान में बताया गया है क‌ि हर इस्लाम मानने वाले व्यक्ति को अपनी ज‌िंदगी में कम से कम एक बार मक्का की यात्रा जरुर करनी चाह‌िए। मक्का में ही काबा स्थ‌ित है। काबा खुदा का घर माना जाता है। कहते हैं काबा जहां पर बना है वह पृथ्वी का केन्द्र ब‌िन्दु है। न्यूज ट्रैंड के अनुसार, इस्लाम‌िक व‌िषयों के जानकर रामीश स‌िद्दीकी काबा के बारे में बात करते हुए कई और रहस्य से पर्दे उठा रहे हैं।

loksabha election banner

ईस्लाम‌िक व‌िषयों के जानकार रामीश स‌िद्दीकी बताते हैं क‌ि मक्का में आज हज यात्री ज‌िस काबे की तवाफ करते हैं वह अपने शुरुआती द‌िनों में वैसा नहीं था जैसा आज द‌िखता है। हजरत इब्राह‌िम ने इसे कुछ और शक्लो सूरत में बनाया था।

हदीस में बताया गया है क‌ि जब खुदा के कहने पर हजरत इब्राह‌िम और उनके बेटे ईस्माइल ने खुदा का घर बनवाया तो वह आयताकार था। लेक‌िन काबे का कई बार पुनर्न‌िर्माण हुआ और इस क्रम में इसका आकार बदलकर वर्गकार हो गया है।

हदीस में भी एक ज‌िक्र है क‌ि मुहम्मद साहब अपनी बीबी से कहते हैं क‌ि वह काबे को वही शक्ल देना चाहते हैं ज‌िस शक्ल में हजरत इब्राह‌िम ने उसे बनाया था। ले‌क‌िन उन्होंने अपने ‌द‌िल की बात इसल‌िए नहीं मानी क्योंक‌ि लोग अब काबे की उसी बनवट में व‌िश्वास रखने लगे थे जैसा वह आज द‌िखता है।

खुदा ने जब हजरत इब्राह‌िम से उनके बेटे की कुर्बानी मांगी और उन्होंने ब‌िना ह‌िचके कुर्बानी दे दी हलांक‌ि खुदा ने उनके बेटे की जगह जानवर को बदल द‌िया था इसल‌िए उनके बेटे की कुर्बानी नहीं हुई। खुदा ने इब्राह‌िम और ईस्माइल को अपना पैगंबर बना ल‌िया और उनसे अपने ल‌िए एक घर बनाने का हुक्म द‌िया।

खुदा का हुक्म मानकर हजरत इब्राह‌िम और ईस्माइल ने खुदा के ज‌िस घर का न‌िर्माण करवाया वह काबा कहलाया।

मुस्लिम धर्म या इस्लाम धर्म में काबा एक बहुत पवित्र स्थान हैं। यहाँ देश-विदेश के लाखों मुस्लिम लोग आकर के परमात्मा का ध्यान करते हैं। मुस्लिम लोग अपने भगवान को ‘अल्लाह’ पुकारते हैं और काबा की अर्चना करते हैं। इतिहास की बात करें तो काबा मुसलमानों से भी पहले की जगह है। खुद मुहम्मद साहब ने कहा था कि यह अल्लाह द्वारा स्वर्ग से बनाया गया तीर्थ स्थान है। पूरी दुनिया के सभी मुसलमान चाहें वे कहीं भी हो नमाज़ के समय अपना मुँह काबा की ओर ही रखते हैं।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.