सावन पर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं इन 10 विदेशी शिव मंदिरों में होती है पूजा
सावन का महीना चल रहा है। सभी शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। भारत ही नहीं विदेशों में भी कई फेमस शिव मंदिर हैं जहां होती है पूजा...
1. प्रम्बानन मंदिर (जावा, इंडोनेशिया) :
ये प्राचीन मंदिर इंडोनेशिया के जावा नाम की जगह पर है। हिंदू संस्कृति और देवी-देवताओं को समर्पित ये एक बहुत सुंदर मंदिन है। 10वीं शताब्दी में बना यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना जाता है।
2. अरुल्मिगु श्रीराजा कलिअम्मन मंदिर (जोहोर बरु, मलेशिया) :
कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1922 के आस-पास किया गया था। यह मंदिर जोहोर बरु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। मंदिर के गर्भ गृह में लगभग 3,00,000 मोतियों को दीवार पर चिपकाकर सजावट की गई है।
3. शिवा हिन्दू मंदिर (जुईदोस्त, एम्स्टर्डम) :
यह मंदिर लगभग 4,000 वर्ग मीटर को क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान गणेश, देवी दुर्गा, भगवान हनुमान की भी पूजा की जाती है। यहां पर भगवान शिव पंचमुखी शिवलिंग के रूप में है।
4. मुन्नेस्वरम मंदिर (मुन्नेस्वरम, श्रीलंका) :
मान्यताओं के अनुसार, रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इस मंदिर परिसर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और सुंदर मंदिर भगवान शिव का ही है।
5. शिवा विष्णु मंदिर (लिवेरमोरे, कैलिफोर्निया) :
वास्तुकला की दृष्टि से यह मंदिर उत्तर भारत और दक्षिण भारत की कला का सुंदर मिश्रण है। मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान गणेश, देवी दुर्गा, भगवान अय्यप्पा, देवी लक्ष्मी आदि की भी पूजा की जाती है। मंदिर की ज्यादातर मूर्तियां1985 में तमिलनाडु सरकार द्वारा दी गई थीं।
6. पशुपतिनाथ मंदिर (काठमांडू, नेपाल) :
ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 11वीं सदी में किया गया था। 17वीं सदी में इसका पुनर्निर्माण किया गया। मंदिर में भगवान शिव की एक चार मुंह वाली मूर्ति है।
7. शिवा मंदिर (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड) :
कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र महाराज और यज्ञ बाबा के मार्गदर्शन में हिन्दू शास्त्रों के अनुसार किया गया था। इस मंदिर में भगवान शिव नवदेश्वर शिवलिंग के रूप में है।
8. कटासराज मंदिर (चकवाल, पाकिस्तान) :
कटासराज मंदिर पाकिस्तान के चकवाल गांव से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर कटस में एक पहाड़ी पर है। कहा जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल (त्रेतायुग) में भी था। मान्यताओं के अनुसार, कटासराज मंदिर का कटाक्ष कुंड भगवान शिव के आंसुओं से बना है।
9. शिवा टैम्पल (ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड) :
यह एक छोटा लेकिन सुंदर शिव मंदिर है। यहां के गर्भ गृह में शिवलिंग के पीछे भगवान शिव की नटराज स्वरूप में और देवी पार्वती की शक्ति से रूप में मूर्तियां स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव से जुड़े हुए सभी त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं।
10. शिव-विष्णु मंदिर (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) :
ऑस्ट्रेलिया में बना यह शिव-विष्णु का मंदिर काफी अलग है। यहां भक्तों की काफी भीड़ बनी रहती है।