एक जून को होगा मानसरोवर यात्रियों का स्वागत
अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का एक जून को भव्य स्वागत किया जाएगा।
गाजियाबाद। अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का एक जून को भव्य स्वागत किया जाएगा।
बुधवार को समिति के संस्थापक महेंद्र कौशिक ने बताया कि एक जून से तीस अगस्त तक समिति कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेगी। प्रत्येक छह दिन के बाद जत्थे का स्वागत होगा। यात्रा पर सोलह जत्थे जाएंगे। समिति के महामंत्री प्रवीन आर्य ने बताया कि इस यात्रा में इस बार 960 यात्री शमिल हुए हैं और प्रत्येक जत्थे में 60 लोग सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले व्यक्ति सह शरीर स्वर्ग पर जाने के समान अनुभव करते हैं। इस अवसर पर सुभाष सिंह,आरसी अग्रवाल,आलोक मित्तल,मनोज वर्मा,पुनीत गोयल उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर