कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल रवाना
विश्वप्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा शुक्रवार से विधिवत आरंभ हो गई।
By Edited By: Published: Sat, 02 Jun 2012 03:29 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2012 03:29 PM (IST)
नैनीताल। विश्वप्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा शुक्रवार से विधिवत आरंभ हो गई। दिल्ली से चलकर 47 तीर्थ यात्रियों का दल कुमाऊं मंडल विकास निगम अतिथि गृह काठगोदाम पहुंच गया है। पहले दल का केएमवीएन के प्रबंध निदेशक दीपक रावत व महाप्रबंधक प्रकाश चन्द्र ने स्वागत किया। यहां से दल को अगले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ। दल में 41 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। दल में सबसे अधिक दिल्ली के 13 यात्री हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें