कैलाश मानसरोवर के लिए निकला दूसरा जत्था
विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का अद्भुत आनंद लेने के लिए देश भर के तीर्थयात्रियों का दूसरा दल गुरुवार को दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ।
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का अद्भुत आनंद लेने के लिए देश भर के तीर्थयात्रियों का दूसरा दल गुरुवार को दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ। दोपहर में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में यात्रियों का कुमाऊंनी रीति-रिवाज से स्वागत हुआ। इस दौरान अतिथि गृह बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा।
कैलास मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में 40 पुरुष व 11 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक 14 यात्री दिल्ली से शामिल हैं। इसमें लाइजनिंग आफिसर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त सुनील उके के नेतृत्व में तीर्थ यात्रियों का महाप्रबंधक प्रकाश चन्द्र ने माल्यार्पण किया और केएमवीएन की प्रबंधक करुणा अधिकारी व बीना सुयाल ने पिछौड़ा पहनकर टीका लगाया। जीएम प्रकाश ने कहा कि इसमें प्रबंधक रमेश चन्द्र पाण्डे, अनीस अहमद, शेरी राम, भुवन राम, आनंद आदि उपस्थित थे।
कहां कि कितने यात्री
दिल्ली- 14
गुजरात -10
हिमाचल प्रदेश- 01
कर्नाटक- 01
केरला- 01
मध्य प्रदेश- 04
महाराष्ट्र- 10
राजस्थान- 01
उत्तर प्रदेश- 02
उत्तराखंड- 03
पश्चिम बंगाल- 04
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर