Move to Jagran APP

क्या कहते हैं सितारे

झेन गुरु ओशो कहते हैं, बुद्ध पुरुषों का साथ सौभाग्य है, पर उनकी लकीर पर चलना दुर्भाग्य है। उनसे बुद्धत्व सीखो, आचरण नहीं। उनके बाह्य जीवन को अपने जीवन का नक्शा न बनाओ।

By Edited By: Published: Thu, 24 Sep 2015 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2015 04:10 PM (IST)
क्या कहते हैं सितारे

झेन गुरु ओशो कहते हैं, बुद्ध पुरुषों का साथ सौभाग्य है, पर उनकी लकीर पर चलना दुर्भाग्य है। उनसे बुद्धत्व सीखो, आचरण नहीं। उनके बाह्य जीवन को अपने जीवन का नक्शा न बनाओ।

loksabha election banner

मेष

(मार्च 21-20 अप्रैल)

इस महीने रिश्तों में निराशा और कार्यस्थल में समस्याएं बनी रहेंगी। अकारण दुखी व क्षुब्ध रहेंगे। दोस्तों से पराजित महसूस करेंगे। अनपेक्षित घटनाएं आत्मविश्वास को डिगा सकती हैं, लेकिन ऐसा न होने दें, अन्यथा भविष्य में चुनौतियों से लडऩा मुश्किल होगा। आर्थिक स्तर पर कठिन समय रहेगा, लेकिन इससे अपने उत्साह को कम न होने दें। दुर्गा पूजा के आसपास आपके लिए सफलता और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। वृश्चिक राशि का शख्स मदद का हाथ आगे बढाएगा। आपके भीतर बिज्ानेस लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है। कारोबारी फैसलों में भावनाओं को आडे न आने दें। संबंधों के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक 5, शुभ रंग ऑरेंज

वृष

(अप्रैल 21-21 मई)

'न नाइट ऑफ वॉंड्स की कृपा से निजी-कारोबारी स्तर पर ऊर्जा बनी रहेगी। त्वरित निर्णय लेंगे और उन पर अमल भी करेंगे। समर्पण भावना से काम करेंगे, लिहाज्ाा परिणाम भी बेहतर होंगे। कुछ लोग आपकी उपस्थिति से प्रेरणा व ऊर्जा हासिल करेंगे तो कुछ आपकी ऊर्जा से भयाक्रांत हो सकते हैं। कामयाबी और व्यस्तता के दौर में भी परिजनों और दोस्तों को नहीं भूलेंगे और ज्ारूरत पडऩे पर उनके साथ खडे होंगे। दूसरों की राय की अब आपको चिंता नहीं है, आपको कोई पीछे नहीं धकेल सकता। कोई बुज्ाुर्ग व्यक्ति योजनाओं को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। डेडलाइंस और वर्कलोड के कारण रिश्तों को बहुत समय नहीं दे सकेंगे। हर कार्य में आपकी ऊर्जा नज्ार आएगी।

शुभ अंक 5, शुभ रंग रेड

मिथुन

(मई 22-21 जून)

इस महीने 'द यूनिवर्स कारोबारी और निजी ज्िांदगी में नई दिशाएं जोड रहा है। अप्रत्याशित तरीके से आगंतुक, दोस्त आ सकते हैं, इसके लिए तैयार रहें। पारिवारिक विवाद में ज्ञान व ध्यान ही काम आएगा। कार्यस्थल में संभलकर चलने की आदत योजनाओं के क्रियान्वयन और कारोबारी सफलता में सहायक बनेगी। टीम के साथ बेहतर कार्य कर सकेेंगे। निजी समस्याओं को समझ कर उन्हें सुलझाने की ओर बढेंगे। अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों में लिप्त रहने के बावजूद सुरक्षा ढांचा बना रहेगा। दुर्गा पूजा के माहौल में रिश्तों में प्यार व सहयोग की भावनाएं पनपेंगी। निजी-कारोबारी स्तर पर सकारात्मक सोच उभरेगी।

शुभ अंक 21, शुभ रंग पीकॉक ब्ल्यू व ग्रीन

कर्क

(जून 22-21 जुलाई)

इस महीने जटिल कारोबारी, आर्थिक व व्यावहारिक स्थितियों में चालाकी और होशियारी से काम करेंगे। परिवार में किसी विवाद को सुलझाने या उसमें मध्यस्थता निभाने के क्रम में कूटनीति से काम लेना होगा। काम में जब-जब किसी िकस्म के परिवर्तन की ज्ारूरत महसूस होगी, उसे लागू करने में सख्ती बरतेंगे। ज्ञान और बुद्धिमत्ता से महत्वपूर्ण स्थितियों व लोगों तक पहुंच सकेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी स्वार्थी स्त्री से सतर्क रहें। रिश्तों में प्यार बना रहेगा, ख्ाासतौर पर दुर्गा पूजा के अवसर पर परिजनों व प्रियजनों के साथ यादगार क्षण बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वायु तत्व प्रधान राशियां आपके प्रति सहयोगी रुख्ा अपना रही हैं। बच्चों की अपनी दुनिया शुरू हो रही है, उन्हें अपना समर्थन दें।

शुभ अंक 11, शुभ रंग पीकॉक ब्ल्यू

सिंह

(जुलाई 23-23 अगस्त)

इस महीने रिश्तों और कारोबारी स्थितियों में भावनाएं हावी रहेंगी। स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क व आत्मा के लिए संतुलित रहें। पूर्वाग्रह भावनाओं को प्रभावित करेंगे, इससे लोगों व स्थितियों के बारे में धारणाएं ग्ालत हो सकती हैं। भावनाएं यथार्थ को समझने से रोकेंगी। अपनी अपेक्षाओं, इच्छाओं व फैसलों को दूसरों पर आरोपित करने के बजाय ख्ाुद पर इनकी ज्िाम्मेदारी लें। स्क्रीन पर जैसे प्रोजेक्टर से एक मूवी दिखाई जाती है, उसी तरह दिमाग्ा भी स्थितियों को प्रोजेक्ट करता है। सत्य को पहचानने के लिए दिमाग्ा के प्रोजेक्टर के परे देखें। रिश्तों को प्यार से सींचें। काड्र्स में यात्रा नज्ार आ रही है। महीने के अंत तक एक बार फिर जीवन में सेहत, समृद्धि व संतुलन की वापसी होगी।

शुभ अंक 7, शुभ रंग सी ग्रीन

कन्या

(अगस्त 24-23 सितंबर)

इस महीने परिजनों व दोस्तों के साथ प्यार-स्नेह से भरा यादगार समय गुज्ारेगा। रिश्तों में प्रतिबद्धता रहेगी। घर व कार्यस्थल में सुकून रहेगा। नए लोगों से मिलने और नए अवसरों का स्वागत करने को तत्पर रहेंगे। कोई स्त्री जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बच्चों से ख्ाुशी मिलेगी, लेकिन उनकी मांगें भी पूरी करनी होंगी। स्त्रियों-बच्चों के लिए काम करेंगे या उनसे जुडे मामलों को प्रोफेशनल तरीके से निपटाएंगे। घर-ऑफिस की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। माता-पिता को आपका समय व ध्यान चाहिए। गिफ्ट्स, कपडों की शॉपिंग से बजट बिगड सकता है। मित्रवत नज्ारिए से पुराने झगडे को सुलझाने में मदद मिलेगी।

शुभ अंक 3, शुभ रंग लोटस पिंक

तुला

(सितंबर 24-23 अक्टूबर)

जीवन जो दे, उसे स्वीकारने की ज्ारूरत है। पूरी एकाग्रता के साथ किसी कार्य में ख्ाुद को झोंक देने से आपके हर काम में रचनात्मकता नज्ार आएगी। कार्यक्षेत्र में विरोध, निजी स्तर पर शत्रुता या प्रतिस्पर्धा से जूझना पड सकता है। बहस या झगडों से बिज्ानेस में उत्पादन और घरेलू स्तर पर शांति भंग होगी। हिंसक व दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों को नज्ारअंदाज्ा करें, जो अकारण बात का बतंगड बना सकते हैं। दोस्त, परिजन और प्रियजन सहयोगी भूमिका में रहेंगे। धैर्य से स्थितियां सुलझेंगी। सिंह राशि के शख्स से कारोबार में मदद मिलेगी। आर्थिक लेन-देन में विलंब हो सकता है। अनचाहे मेहमान से सतर्क रहें, वह उदारता का फायदा उठा सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें।

शुभ अंक 5, शुभ रंग ओल्ड रोज्ा

वृश्चिक

(अक्टूबर 24-22 नवंबर)

आप नई शुरुआत के लिए तैयार हैं, लिहाज्ाा महीना यात्राओं व बिज्ानेस के विस्तार के लिए बेहतरीन है। नए लोगों से मिलेंगे और दिलचस्प संपर्क बनाएंगे। महत्वपूर्ण लोग आपके ज्ञान और विशेषज्ञता की सराहना करेंगे। दूरदराज से आगंतुक व संदेश आ सकते हैं। बिज्ानेस लेन-देन और मीटिंग्स में व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता से मानसिक दबाव महसूस होगा। कभी-कभी नकारात्मक सोच पनप सकती है। कठिन स्थितियों में ख्ाुद को भ्रमित न होने दें। रिश्तों में कुछ अच्छी ख्ाबरें स्याह बादलों के बीच बिजली सी चमकेंगी। बच्चों और प्रियजनों से ज्िांदगी में ख्ाुशियां भरेंगी। सामाजिक जीवन व्यस्त और थका देने वाला साबित होगा। लोगों व अवसरों के आने का इंतज्ाार न करें, बल्कि आगे बढ कर उन्हें हासिल करें।

शुभ अंक 1, शुभ रंग रॉयल ब्ल्यू

धनु

(नवंबर 23-23 दिसंबर)

निजी व कारोबारी स्तर पर स्पष्ट और निर्णायक रहना ज्ारूरी है। आर्थिक स्थिति व सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। रचनात्मकता के लिए आज्ाादी ज्ारूरी है, सीमाएं आपको बेहतर करने से रोकती हैं। विचारों व ज्ारूरतों को स्पष्ट करें और समस्याएं बांटें। पारिवारिक स्थितियों व रिश्तों का नकारात्मक आकलन करने से बचें, इससे तनाव व दबाव बढेगा। रिश्तों में सहयोग की अपेक्षा रखें और भयमुक्त रहें। परिजनों और दोस्तों के प्रति उदार रहें, अन्यथा वे आहत हो सकते हैं। दो अलग-अलग स्थितियां ध्यान खींचेंगी। कठिन कार्य पूरा करने के कारण आप पर स्टाफ और सहयोगियों का भरोसा बढेगा। दिल-दिमाग्ा अलग-अलग दिशाओं में खींचे तो अपने दिल पर भरोसा करें।

शुभ अंक 9, शुभ रंग सी ग्रीन

मकर

(दिसंबर 24-20 जनवरी)

हर स्थिति में आपका रवैया स्पष्ट और संतुलित रहता है। इस महीने बिज्ानेस प्रोजेक्ट्स में आपकी रचनात्मकता और संवाद क्षमता नज्ार आएगी। लक्ष्य हासिल करने और अस्तव्यस्त स्थितियों को दुरुस्त करने के लिए तार्किक दृष्टिकोण की ज्ारूरत है। काड्र्स में छोटी सी यात्रा नज्ार आ रही है! कोई विचार या व्यक्ति दुविधा में डाल सकता है, लिहाज्ाा अपनी योजनाओं पर अडिग रहें। दूरदराज से मेहमान आ सकते हैं। किसी रचनात्मक कार्य में कुंभ राशि का शख्स मदद निभाएगा। प्रोफेशनल निर्णयों में भावनाओं को आडे न आने दें। सामाजिक रूप से व्यस्त दौर रहेगा। वर्कलोड बढ सकता है, बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें। खानपान, काम व मनोरंजन में संतुलन ज्ारूरी है। शॉपिंग से बजट बिगड सकता है।

शुभ अंक 6, शुभ रंग टरकॉयज्ा

कुंभ

(जनवरी 21-19 फरवरी)

इस महीने घर-बाहर घटनाक्रम तेज्ाी से बदल रहा है। त्वरित निर्णय लेने होंगे, एकाएक प्रोफेशनल अवसरों या चुनौतियों को स्वीकार करना होगा, अच्छा होगा कि अपने विवेक पर भरोसा रखें। ज्िांदगी में प्यार, रोमैंस और रोमांच रहेगा। किसी व्यक्ति या विचार के प्रति आकर्षण पनपेगा, जिससे एकबारगी आपके नज्ारिए व प्राथमिकताओं में बदलाव आ सकता है। दूरदराज से मेहमान आ सकते हैं। काड्र्स में परिजनों-दोस्तों से मेल-मिलाप नज्ार आ रहा है। एक बार अपने खोल से बाहर निकलेंगे तो सामाजिक जीवन भी व्यस्त हो जाएगा। कारोबार में धनु राशि का व्यक्ति मदद दे सकता है। कई स्तरों पर सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जीवन के बहाव के साथ चलें।

शुभ अंक 8, शुभ रंग रेनबो पेस्टल्स

मीन

(फरवरी 20-20 मार्च)

इस महीने प्रोफेशनल स्तर पर कामयाबी से संतुष्ट रहेंगे। सफलता और जीत हासिल होगी। आप हाथ में आने वाले अवसरों और चुनौतियों को स्वीकार कर रहे हैं। नए अनुभव और सफलताएं आपको अलग ऊंचाई तक ले जा रही हैं। नए लोगों की संगति में आपकी जीवनशैली और दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। इस शानदार समय का स्वागत करें और अपनी ख्ाुशी को दोस्तों-परिजनों से बांटें, क्योंकि जीवन में हमेशा ये पल नहीं मिला करते। रिश्तों में ख्ाुशी बनी रहेगी। सिंह राशि का व्यक्ति जीवन में रोमांच भरेगा। कारोबारी प्रतिस्पर्धा और निजी विवाद में अडिग रहेंगे। कार्य में उतार-चढाव या भावनात्मक ऊहापोह की स्थिति भी कभी न कभी ख्ात्म हो जाएगी।

शुभ अंक 6, शुभ रंग सैफ्रन

मां प्रेम ऋतंभरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.