Move to Jagran APP

कुछ कहते हैं सितारे

झेन गुरु ओशो कहते हैं, हर व्यक्ति अपने अनुभव को सत्य की सीमा बना लेता है, जबकि अनुभव कितना छोटा होता है। सत्य निश्चित ही हर अनुभव से बहुत बड़ा होता है।

By Edited By: Published: Sun, 20 Nov 2016 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 02:47 PM (IST)
कुछ कहते हैं सितारे
मेष इस महीने व्यापारिक परिस्थितियां बेहतर होने से पुरानी परेशानियां दूर होंगी और नए व्यापारिक समझौते होंगे, जिनसे आपको फायदा भी मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुडे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे, जिससे राहत मिलेगी। मकर राशि का कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र में आपका सहयोग करेगा, उससे मदद लेने में संकोच न करें। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। थोडा प्रयास कर पारिवारिक समस्याओं को सुलझा सकते हैं। काड्र्स में विदेश यात्रा नजर आ रही है। मुश्किल समय में करीबियों का सहयोग आपको हिम्मत देगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर परिजनों व दोस्तों के साथ घूमने जाएं। अपने मन की आवाज जरूर सुनें, तभी सही निर्णय ले सकेंगे। शुभ अंक 4, शुभ रंग ऑरेंज वृष बीते कुछ समय से जिंदगी में चल रही परेशानियां इस महीने खत्म हो जाएंगी, जिससे व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सहकर्मियों, परिजनों व दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। सच्चाई का साथ देते हुए दूसरों को न्याय दिलाने में मदद करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अभिभावक व बच्चों का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें, वे आपको परेशान कर सकते हैं। ध्यान एवं अध्यात्म में रुचि बढेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा। रचनात्मक कार्यों की ओर झुकाव बढऩे से दूसरे कामों में भी संतुलन बना सकेंगे। मन को एकाग्र रखें। शुभ अंक 3, शुभ रंग ऑरेंज मिथुन व्यावसायिक मसलों को मजबूती से सुलझाएंगे, आपके निर्णयों में ताजगी नजर आएगी। इस महीने आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। दोस्तों व परिजनों के प्रति आपका नजरिया स्पष्ट रहता है। आप उनके विश्वासपात्र बनकर रहेंगे। आपका सामाजिक जीवन खास रहेगा, कई जाने-माने व रोचक लोगों से मुलाकात करेंगे। निजी रिश्तों में प्यार व रोमैंस बरकरार रहेगा लेकिन उन्हें फॉरग्रांटेड लेने से बचें। नए प्रोजेक्ट्स में अपनी ऊर्जा खर्च करेंगे, जिनका फायदा भी जल्द मिलेगा। अपने विचारों को रचनात्मकता के साथ लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। आपका बेटा या परिवार का कोई युवा अपनी स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है, उसका साथ दें। शुभ अंक 18, शुभ रंग गोल्डन येलो कर्क इस महीने कुछ अप्रत्याशित घटित होगा। मन को एकाग्र रखें अन्यथा कोई बेहतरीन अवसर खो जाएगा। किसी व्यक्ति या विचार से प्रेम पनप सकता है। इस महीने ऊर्जावान रहेंगे, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ सकती है। किसी व्यावसायिक लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं, जिसमें सफलता भी हासिल होगी। विदेश से रिश्तेदार आ सकते हैं, नई नौकरी की संभावना है। पार्टनरशिप व रिश्तों में थोडी आजादी चाहेंगे। सोच-समझकर बोलना आपके हित में रहेगा, लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकालकर भविष्य में परेशान कर सकते हैं। धनु राशि का कोई दोस्त आपका अच्छा सलाहकार साबित होगा। जिंदगी नई चुनौतियां आपके सामने रखेगी, उन्हें खुले दिल से स्वीकारें। शुभ अंक 8, शुभ रंग रेन्बो पेस्टल्स सिंह इस महीने अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे, ऊर्जा में उतार-चढाव आता रहेगा और कई बार खुद को विपरीत स्थितियों से घिरा महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ-हानि, शारीरिक समस्याओं और बदलते मूड से परेशान न हों। व्यस्तता के बीच समय निकालकर दोस्तों व परिजनों को सरप्राइज देंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें। भावनात्मक रिश्तों के प्रति ईमानदार रहेंगे लेकिन बदले में पार्टनर से भी ऐसी अपेक्षा रखेंगे। घर व ऑफिस में चल रहे विवादों में हस्तक्षेप न करना ही समझदारी होगा। सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे और लोगों की तारीफ भी हासिल करेंगे। सेहत से खिलवाड न करें। ध्यान व योग से जीवन में संतुलन बना रहेगा। शुभ अंक 2, शुभ रंग सी ग्रीन कन्या इस महीने खुद को बंधनों में जकडा हुआ महसूस करेंगे। परंपराओं और नियमों से दूरी बनाना चाहेंगे। कार्यालय में उच्च पदस्थ अधिकारी और स्वार्थी लोग परेशान कर सकते हैं, उनसे सचेत रहें। मुश्किल हालात में संयम न खोएं। जिंदगी के हर पहलू पर संतुलन अवश्य आएगा मगर थोडा इंतजार करना होगा। परिवार के साथ कोई यात्रा संभव है। खुद को समझने की कोशिश करें, इससे दिल और दिमाग शांत रहेगा। निरर्थक बातचीत में समय न गंवाएं। महीने के अंत में काम से थोडी निजात मिलेगी। इस खाली समय का उपयोग लोगों से मिलने-जुलने और संपर्कों को पुन: जगाने में करें। शुभ अंक 10, शुभ रंग सैफ्रन तुला निजी फैसलों और प्रोफेशनल स्तर पर बौद्धिक योजनाओं व विचारों के बजाय भावनाओं से काम लेंगे। कोई अवसर आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में कारगर होगा। रिश्तों में मधुरता व प्रसन्नता बनी रहेगी। स्पष्टता और समझदारी के लिए घर व कार्यस्थल में लोगों से स्पष्टता से बात करने से न घबराएं। व्यस्तता के चलते दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे पर उनकी जरूरत के समय उनका साथ देंगे। कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपकी कार्यशैली पर सवाल खडे कर सकता है। जिम्मेदारियां उठाएंगे और दूसरों को भी उनकी क्षमता दिखाने का भरपूर मौका प्रदान करेंगे। योग व ध्यान से जीवन के हर स्तर पर स्थायित्व आएगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग फायरी रेड वृश्चिक इस महीने कई स्थितियों को एक साथ संभालना पड सकता है, इसलिए अति व्यस्त रहेंगे। कई तरह के मसलों को सुलझाते हुए महत्वपूर्ण फैसले लेने का यह सही समय है। दूसरों की बातों में न आएं, खुद पर भरोसा रखें। आपके भीतर धैर्य है। आप मेहनती हैं और व्यावहारिक मामलों में बुद्धिमत्ता से काम लेते हैं। निजी रिश्तों और बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा लेकिन समय व ध्यान देना होगा। त्रिकोणीय बिजनेस साझेदारी लाभदायक होगी, उसमें रिस्क लिया जा सकता है। आर्थिक मामलों पर प्राथमिकता से ध्यान दें, अप्रत्याशित खर्च सामने आने वाले हैं। तनाव से दूर रहें और खुश रहने के हरसंभव मौके तलाशें। मौज-मस्ती के किसी भी अवसर को न कहने के बजाय उस समय का सदुपयोग रिश्ते सुधारने में करें। शुभ अंक 3, शुभ रंग चेरी रेड धनु इस महीने 'द एंपर' आपके निजी रिश्तों व व्यावसायिक मसलों को प्रभावित करेगा। कारोबारी-आर्थिक मामले आपके ध्यान का केंद्र रहेंगे लेकिन बच्चों और परिजनों की देखभाल भी जरूरी होगी। प्रतिस्पर्धी स्थितियों में मेहनत और संघर्ष के बाद सफलता मिलती नजर आ रही है। बिजनेस प्रस्तावों या कारोबारी अवसरों को स्वीकारने या मना करने से पहले सोच-समझ लें। निजी रिश्तों में स्थायित्व आएगा। आपका सामाजिक जीवन बेहतर होगा, नया अवसर आपको विस्तार देगा, किसी सत्ताधारी व्यक्ति से मेलजोल बढेगा। ऑफिस के विवादों में बॉस की सहायता मिलेगी और अनुभवों से लगातार सीखते रहेंगे। शुभ अंक 4, शुभ रंग गोल्डन येलो मकर इस महीने विभिन्न ऊर्जाओं के संतुलन से जीवन में सामंजस्य बिठा सकेंगे। आप लोगों को समझते हैं और हर तरह की परिस्थिति में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। काड्र्स में कोई महत्वपूर्ण यात्रा नजर आ रही है। खुशियों और सफलता का साथ संतुष्टि का एहसास लाएगा। अपने व्यक्तित्व के कोमल और मजबूत, दोनों ही पक्षों का सही इस्तेमाल करें। सत्ता और सरकारी तंत्र से जुडे लोगों के संपर्क में रहेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, थकान महसूस कर सकते हैं। करीबियों का सम्मान और भरोसा पाएंगे, निजी रिश्ते में रोमैंटिक लमहों को जिएंगे। विदेश से किसी व्यक्ति या खबर के आने की संभावना है। व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने लिए भी समय निकालें, रूटीन में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग रॉयल ब्लू कुंभ निजी और व्यावसायिक हालातों को अपने नियंत्रण में लेकर उन्हें बेहतर तरीके से संभालेंगे। निजी रिश्तों को प्यार और स्नेह से भर दें, विमर्शों और विश्लेषणों से उन्हें बोझिल न बनाएं। आपका दिमाग तीव्र और रचनात्मक है। परिवार की कोई युवा लडकी स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है, उसका साथ दें। इस महीने सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिमाग के बजाय दिल की सुनें और उसी के अनुसार अपनी दिनचर्या नियमित करें। कार्यस्थल में किसी स्वार्थी स्त्री से दूर रहें, वर्ना परेशानी में फंस सकते हैं। ध्यान और योग करने से जीवन में संतुलन बना सकेंगे। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं, उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। शुभ अंक 15, शुभ रंग रेन्बो पेस्टल्स मीन घर व ऑफिस में उत्साह और खुशी के माहौल के साथ महीने की शुरुआत होगी पर खानपान, काम और भावनाओं की अति से बचें। ऑफिस, घर और सामाजिक जीवन में बहुत कुछ घट रहा है, सचेत रहें। लोगों को न्याय दिलाने में उनकी मदद करेंगे। निजी रिश्तों, व्यावसायिक साझेदारी और पारिवारिक स्थितियों में संतुलन, परिप्रेक्ष्य और स्पष्टता हासिल करेंगे। ऊर्जा का संचार करने के लिए आराम करें और प्राकृतिक आबोहवा में समय व्यतीत करें। बच्चों को समय दें, उन्हें आपके साथ और राय की आवश्यकता है। इस समय आपके पास हर वह चीज, व्यक्ति और सुविधा मौजूद है, जिससे आपको खुशी व सुकून मिल सके। शुभ अंक 4, शुभ रंग गोल्डन येलो जिंदादिल, रोमैंटिक और रोमांच प्रेमी होते हैं वृश्चिक राशि के लोग वृश्चिक राशि वाले बेहद शक्तिशाली, दृढनिश्चयी और दूरदर्शी होते हैं। वे लक्ष्य निर्धारित कर ही कोई काम करते हैं। उनके हर काम में रचनात्मकता झलकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के साथ ही उन्हें सबकी तारीफें भी खूब मिलती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वे कठिन मेहनत और रिसर्च करते हैं, भली-भांति किसी चीज के बारे में जानने के बाद ही वे उस दिशा में काम करते हैं। जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया हर क्षेत्र में उन्हें बहुत आगे तक ले जाता है। अपने प्रियजनों के प्रति प्यार दर्शाने के किसी भी मौके को वे छोडते नहीं हैं। ये रोमैंटिक तो बहुत होते हैं पर इनके बारे में सब कुछ जान पाना आसान नहीं होता है। ये आजादी पसंद होते हैं और आध्यात्मिक बदलावों में रुचि रखते हैं। इस राशि के लोग जिंदगी को भरपूर जीने में यकीन रखते हैं और अपने आसपास का माहौल भी खुशनुमा रखते हैं। ये वर्क हार्ड एंड प्ले हार्ड वाली फिलॉसफी में विश्वास रखते हैं। इनका सिक्स्थ सेंस और इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है, कोई परेशानी होने पर इनकी राय को माना जा सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.