Move to Jagran APP

कुछ कहते हैं सितारे

पुरानी बातों को भूलकर आगे बढऩे का यह बिलकुल सही समय है। किसी नई शुरुआत के लिए प्रयासरत रहेंगे। निजी रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन इससे विचलित या दुखी न हों।

By Edited By: Published: Mon, 17 Oct 2016 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 11:59 AM (IST)
कुछ कहते हैं सितारे
मेष पुरानी बातों को भूलकर आगे बढऩे का यह बिलकुल सही समय है। किसी नई शुरुआत के लिए प्रयासरत रहेंगे। निजी रिश्तों में उतार-चढाव हो सकता है लेकिन इससे विचलित या दुखी न हों। व्यर्थ का कुछ सोचने के बजाय शांत मन से चीजों का आकलन करें। अपनी प्राथमिकताओं और मूल्यों पर डटे रहने से कार्यक्षेत्र में होने वाले मनमुटावों को दूर रखा जा सकता है। धैर्य रखें, प्रोजेक्ट्स के पूरा होने में समय लग सकता है। दीवाली की तैयारियों के बीच किसी प्रियजन की कमी बहुत खलेगी पर इस दूरी से आपके बीच का प्यार बढेगा। नृत्य, संगीत व खेलकूद आपको व्यस्त व खुश रखेंगे। लेनदेन के मसले में पार्टनर की ईमानदारी आपको प्रभावित करेगी। शुभ अंक 3, शुभ रंग स्काई ब्लू वृष इस महीने आप निपुणता व समझदारी से अपने व्यवसाय और लेनदेन के मामलों को निपटाएंगे। परिवार के किसी विवाद को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। अपनी बुद्घिमानी व जान-पहचान से कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जिनसे मिलना आमतौर पर हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। निजी रिश्ते बेहतरीन होंगे, प्रियजनों के साथ यादगार लम्हे बिताएंगे। ध्यान रखें, बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी न हों। अपने विचारों पर नियंत्रण व विश्वास रखें और किसी की बातों में न आएं। वर्तमान में जीने से आपको बहुत फायदा मिलेगा, कल की ज्यादा चिंता न करें। अपने मन की सुनने से आंतरिक शांति का अनुभव करेंगे। शुभ अंक 11, शुभ रंग पीकॉक ब्लू मिथुन व्यावसायिक मसलों में धैर्य और निजी रिश्तों में सकारात्मक रवैया रखना आपके लिए बहुत हितकर रहेगा। दो महत्वपूर्ण निर्णयों के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं, अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर सही फैसला लें। अपने पार्टनर से प्यार और फिक्र की आशा कर सकते हैं। दीवाली के खास मौके पर अपने किसी पुराने दुख से उबरेंगे। विपत्तियों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और अपने व्यक्तित्व के मजबूत पक्ष को समझ सकेंगे। आप पहले से ज्यादा सजग और सतर्क हो जाएंगे। अपने रचनात्मक और भावनात्मक पहलुओं को समझें। ध्यान करने से मन शांत रहेगा, अपनी दिनचर्या में बदलाव महसूस करेंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग सिल्वर ग्रे कर्क दिमाग को शांत रखने से अपने अतीत को भुला कर आगे बढ सकेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहने से खुशी प्राप्त होगी, साथ ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। निजी व व्यावसायिक मसलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे। किसी प्रियजन को कठोर सच्चाई से रूबरू करा सकते हैं मगर इससे उन्हें दुख न पहुंचे, इसका भी ध्यान रखें। आपके प्रोजेक्ट्स से लोग प्रभावित होंगे। रचनात्मक कार्यों से सफलता के साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल से न घबराएं क्योंकि इससे आपको मजबूत बनने में मदद मिलेगी। कोई भी काम अकेले करने से बेहतर होगा कि पार्टनरशिप में बिजनेस करें। परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक 1, शुभ रंग एमरेल्ड ग्रीन सिंह इस महीने कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आसपास कहीं घूमने की योजना बन सकती है, काड्र्स में रोड ट्रिप नजर आ रही है। अपनी रचनात्मक ऊर्जा को विभिन्न कार्यों में लगाएंगे। घर या ऑफिस के इंटीरियर में बदलाव होने से बेहतर महसूस करेंगे। कार्य कुछ समय के लिए बाधित हो सकता है पर उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक व रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने से राहत महसूस करेंगे। कुछ निजी रिश्तों से मनोवांछित प्रेम व सहयोग मिलेगा। मन को शांत रखने से कई काम आसानी से हो जाएंगे। पार्टनर आपको जिंदगी जीने के नए तरीके सिखाएगा। कुछ बुरी आदतों को इस महीने छोड पाने में आप सक्षम होंगे। शुभ अंक 7, शुभ रंग मिडनाइट ब्लू कन्या इस महीने कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत करेंगे। व्यावसायिक निर्णय या निजी विकल्पों को तलाशने में अपने सिक्स्थ सेंस पर भरोसा कर सकते हैं। आप एक परफेक्शनिस्ट के तौर पर उभरेंगे। बहुत जिद्दी न बनें, प्रोग्रेसिव विचारों को अपनाने के लिए अपने दिमाग को खुला रखें। बेहद खास दोस्तों व प्रियजनों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे, दीवाली के त्योहार को भी शांति से मनाएंगे। कोई करीबी व्यक्ति सुझाव व सहयोग देगा, उसकी बातों पर ध्यान दें। काड्र्स में यात्रा नजर आ रही है। अपनी प्राथमिकताओं व मूल्यों को निर्धारित करने का सही समय है। योग करने से ऊर्जावान रहेंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग वाइन रेड तुला बेहद मजबूती से निजी व व्यावसायिक निर्णय लेंगे। लोग आपसे जल्द प्रभावित होते हैं पर कभी-कभी ऊर्जा की कमी के कारण आप पीछे रह जाते हैं। अपने निर्णयों में दृढ रहेंगे और दूसरों से अलग साबित होंगे। आप जो ठान लेंगे, वह करके ही रहेंगे। निजी रिश्तों से आपको संबल मिलेगा। कोई चालाक युवा आपको परेशानी में डाल सकता है, उससे सचेत रहें। आप कई विकल्पों में से अपने व्यवसाय के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनेंगे। चीजों को संतुलित रखने के लिए अपने सेंस ऑफ ह्यूमर पर भरोसा रखें, इससे मन शांत रहेगा और आप हलका भी महसूस करेंगे। आपका बेटा या परिवार का कोई युवा सदस्य अपनी स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है। शुभ अंक 4, शुभ रंग ग्रीन वृश्चिक इस महीने आप लंबे समय से टलते आ रहे किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। कडी मेहनत का सफल परिणाम आपको बेहद खुशी देगा, जिससे आप आगे बढऩे के लिए प्रेरित होंगे। अपने अनुभवों से आपने बहुत कुछ सीखा है, भविष्य में पुरानी गलतियों को दोहराने से बचेंगे। नकारात्मक लोगों के संपर्क में न आएं, उनके साथ अपना रवैया संतुलित रखें। जल्दबाजी या तनाव में कोई गलत कदम न उठाएं, परिस्थितियों को संभलने के लिए समय दें। नई शुरुआत करने के लिए अपने रवैये व दृष्टिकोण में भी बदलाव लाना होगा। छुट्टी पर जाने से बेहतर महसूस करेंगे। घर व ऑफिस में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। ध्यान करने से सुकून व आजादी का अनुभव करेंगे। शुभ अंक 4, शुभ रंग एमरेल्ड ग्रीन धनु व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। निजी रिश्तों में होने वाले कुछ सकारात्मक बदलाव आपके लिए हितकर साबित होंगे। बहुत ज्यादा योजनाएं न बनाएं, जो जैसे हो रहा है, उसे होने दें। बच्चे या करीबी दोस्त रचनात्मक या खेलकूद जैसे क्षेत्रों में विजय हासिल कर आपको चौंका सकते हैं। अपनी उम्मीदों को खत्म न होने दें, कुछ अच्छा अवसर आपका इंतजार कर रहा है। शांति से बैठकर बस जादू होते देखते रहें। अध्यात्म व ध्यान जिंदगी जीने के नए आयाम सिखाएंगे, इनमें समय बिताएं। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न रखें, उनके पूरा न हो पाने पर आप दुखी हो सकते हैं। कोई दोस्त आपसे दूसरा मौका मिलने की उम्मीद कर रहा है, उसे हताश न करें। शुभ अंक 8, शुभ रंग ब्लैक एंड रेड मकर इस महीने घर व कार्यस्थल में आपको कई मौके मिलेंगे, साथ ही बदलाव भी होंगे। अपनी प्राथमिकताओं, मूल्य और रवैये के बल पर हर स्तर पर तरक्की हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर कोई परेशान कर रहा हो तो उससे दूरी बनाना सही रहेगा। कुछ अनपेक्षित घटेगा, जिसे दूरगामी होकर स्वीकार करना होगा। हो सकता है कि उस समय वह आपको खराब लगे पर आने वाले समय में उससे बहुत मदद मिल सकती है। परिस्थितियों में खुद को ढालना सीखें, कई स्तरों पर नई शुरुआत आपका इंतजार कर रही है। योग करना आपकी सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। बहुत ज्यादा तनाव न लें, नुकसान होगा। इस महीने कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। शुभ अंक 13, शुभ रंग मरून कुंभ बहुत समय से अपनी दिनचर्या में जिन बदलावों को आप लाना चाह रहे थे, अब उन्हें कार्यान्वित करने का सही समय है। व्यावसायिक स्तर पर हो रहे बदलाव आपको तरक्की की राह पर अग्रसर रखेंगे। निजी रिश्तों को समय देने की जरूरत है क्योंकि आप जिस प्रतिबद्घता की उम्मीद कर रहे थे, वह अभी नहीं मिल पा रही है। ऊर्जा को बचा कर रखें, कुछ बिजनेस प्रोजेक्ट्स को बाद के लिए रोकना पड सकता है। विफलता का सामना करने पर हताश न हों, उसे सबक के तौर पर लेते हुए खुद को एक और मौका दें। कार्ड्स में ट्रिप नजर आ रही है, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धैर्य के साथ पारिवारिक समस्याओं का सामना करें। शुभ अंक 12, शुभ रंग क्रीमी व्हाइट मीन व्यावसायिक लक्ष्यों के पूरा हो जाने से आपको हर स्तर पर सफलता मिलेगी। आप बेहद दयावान हैं, सामाजिक सरोकार से जुडे कार्यों में दिलचस्पी लेंगे। निजी रिश्तों में कडवाहट भरे कुछ लमहे आ सकते हैं पर महीने के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। पुराने रिश्तों में सकारात्मक रवैये के साथ नई शुरुआत करेंगे। कोई अमीर व महत्वाकांक्षी व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है, उससे सचेत रहें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। दूसरों की भावनाओं की आप कद्र करते हैं, यह आपके व्यक्तित्व का बेहद मजबूत पक्ष है। दीवाली के अवसर पर प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करीबियों का साथ व सहयोग आपके लिए बहुत जरूरी है। शुभ अंक 6, शुभ रंग लोटस पिंक

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.