स्त्रियों को मिले पूरी आजादी
प्रिंस नरुला को ज्य़ादातर लोग बिग बॉस सीजन 9 के विनर के तौर पर जानते हैं। इससे पहले वह कई रीअलिटी शोज का हिस्सा रहे और विजेता भी बने। अभी एक टीवी धारावाहिक में काम कर रहे हैं। प्रिंस से 12 सवाल।
By Edited By: Published: Wed, 28 Dec 2016 06:54 PM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2016 06:54 PM (IST)
चंडीगढ की बिजनेस फैमिली से आने वाले प्रिंस नरुला को यह नाम उनकी नानी ने दिया है क्योंकि उनके जन्म के बाद घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई थी। शुरुआत मॉडलिंग से हुई, मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप रहे। चंद रीअलिटी शोज के बाद पिछले साल 'बिग बॉस' के विनर रहे। अब एंड टीवी के धारावाहिक 'बढो बहू' में भूमिका निभा रहे हैं। ऐक्टिंग में कैसे आए? मैं 17 की उम्र में बिजनेस संभालने लगा था। डैड बीमार थे। कुछ साल बाद वह ठीक हुए तो उन्होंने मुझसे कहा कि अब जो चाहे कर सकता हूं। उनके कहने पर मैंने मिस्टर पंजाब के ऑडिशन में हिस्सा लिया। चंडीगढ की कुछ यादें बांटेंगे? मेरा घर वहीं है। कुछ समय पहले वहां गया था। मुंबई में लाइफ अलग है। कब सुबह होती है-कब रात, पता नहीं चलता। काम के पीछे भागते रहते हैं लेकिन रिटायर्ड लाइफ तो चंडीगढ में ही बिताना पसंद करूंगा। किस तरह की भूमिकाएं पसंद हैं आपको? अलग-अलग किरदार करने में मजा आता है। आमिर खान का बहुत सम्मान करता हूं। जब शो में दंगल कर रहा था तो मन में उनकी मूवी 'दंगल' घूम रही थी। मैंने पहलवानों की तरह खाना खाया, वर्कआउट किया, फर्श पर सोया। स्टंट्स किए, 2-3 बार चोटें भी लगीं। मॉडलिंग मुश्किल है या ऐक्टिंग? हम तो बचपन से ही ऐक्टिंग करते हैं। जब मां से बात मनवानी होती थी तो कैसी ऐक्टिंग करते थे। भावनाओं की अभिव्यक्ति ही तो ऐक्टिंग है। आपके जीवन की प्रेरक स्त्रियां कौन हैं? नानी, मॉम, को-स्टार दिव्या, दोस्त युविका चौधरी, दो बडी बहनें...। लडकियों को भी पूरी आजादी होनी चाहिए। कभी मेरी शादी हुई तो ऊपर वाले से अपने लिए बेटी मांगूंगा। ड्रीम, जिसे पूरा करना चाहते हों...। पिछले कुछ वर्षों से हर बर्थडे अनाथ आश्रम में मनाता हूं। स्ट्रे डॉग्स के लिए कुछ करना चाहता हूं। एक स्ट्रीट डॉग पाला भी है। आपका फेवरिट शहर चंडीगढ। फेवरिट स्ट्रीट फूड पानी पूरी...। फेवरिट आउटफिट्स और कलर? कैजअल....लूज कंफर्टेबल कपडे और ब्लू कलर। फेवरिट मूवी और टीवी शो? फिल्म 'कुछ-कुछ होता है', टीवी शो 'बिग बॉस' और 'रोडीज'। लाइट, रॉक या पॉप संगीत? लाइट। पंजाबी गायकों, जैसे रंजीत बावा को सुनता हूं। पंजाबी कवि, जिन्होंने प्रभावित किया। बुल्ले शाह। मेरी मां उनकी प्रशंसक हैं। इंदिरा राठौर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें