Move to Jagran APP

बड़े काम का छोटा अखरोट

अखरोट प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 का बेहतरीन श्चोत है। इसमें ट्रांसफैट्स का़फी कम होते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। एक दिन में 5 अखरोट ले सकते हैं। अखरोट मस्तिष्क के लिए बहुत ़फायदेमंद है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाता है और डिप्रेशन कम करता है। एक छोटे से अखरोट में इतने गुण हैं तो क्यों न इसे अपने आहार का हिस्सा बनाएं।

By Edited By: Published: Fri, 01 Mar 2013 11:32 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2013 11:32 AM (IST)
बड़े काम का छोटा अखरोट

अखरोट एक पौष्टिक आहार है। लेकिन अकसर लोग इसे अपने आहार में शामिल करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि इसके सेवन से वजन बढता है। जबकि शोध से यह साबित हो चुका है कि अखरोट एक बेहतरीन फूड है। इसमें एएलए (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) होता है, जो बेहद उपयोगी तत्व है। शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त करने के लिए यह कुदरत का वरदान है। इसे कई रूपों में आहार में शामिल किया जा सकता है। मसलन सैलेड के साथ, पास्ता, डिप्स, स्प्रेड और आइसक्रीम व ब्राउनीज के साथ इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है। आप इसे आसान तरीकेसे कैसे इस्तेमाल करें सखी के साथ जानें-

loksabha election banner

1. केला, दही, अखरोट और शहद को ब्लेंडर में डालकर स्मूदी बनाएं। इसे सुबह पीने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी।

2. ओटमीट या होल ग्रेन सीरियल में कटे हुए अखरोट डालकर खा सकते हैं।

3. स्वादिष्ट स्प्रेड बनाने के लिए 1/2 कप अखरोट को अवन में लगभग 10 मिनट के लिए रोस्ट कर लें। फिर इसे कटे हुए लहसुन और उबले हुए छोले के साथ पीस लें। इसमें 1 नीबू का रस, नमक व कालीमिर्च पाउडर मिलाएं।

4. क्रीम डिप बनाने के लिए एक कप दही में 6-7 अखरोट, 1 कली लहसुन, 1 टी स्पून पार्सले मिलाकर फूड प्रोसेसर में मिक्स करें। अच्छी तरह एकसार होने पर इस्तेमाल करें।

5. भुने हुए टोफू में रोस्ट किए और कटे हुए अखरोट, कटा हुआ सेब, कटा हुआ एवोकैडो, 1 टी स्पून कटी हुई सेलरी, स्वादानुसार नमक और नीबू का रस मिलाकर प्रोटीन पंच तैयार कर सकते हैं।

6. कटे हुए तरबूज में ब्ल्यू बेरी, ब्लैंच और कटी हुई शिमला मिर्च, रोस्टेड अखरोट, नमक और विनेगर मिलाकर फू्रट पंच तैयार कर सकते हैं।

7. पिज्जा की टॉपिंग के लिए भी अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. ब्राउन राइस में अखरोट, पुदीना, अखरोट, जौ और हरी सब्िजयां मिलाकर हेल्दी खिचडी बना सकते हैं।

9. आप ख्ाुद से वॉलनट बटर तैयार कर सकती हैं- अखरोट को रोस्ट करके फूड प्रोसेसर में ब्लेंड कर लें। फिर उसमें अपनी पसंद के अनुसार शहद या दालचीनी पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें।

10. उबले हुए होल ग्रेन पास्ता में गोट चीज, कटे हुए टमाटर, अखरोट और ताजा क्रीम मिलाकर खाएं।

11. पेस्तो बनाने के लिए 1 टी स्पून बेसिल, 7-8 अखरोट, 2 टी स्पून ऑलिव ऑयल और 1-2 कली लहसुन को फूड प्रोसेसर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसे पास्ता या सैंडविच के साथ सर्व कर सकते हैं।

12. सेब की लंबी फांकें निकाल कर उसमें नीबू का रस, दालचीनी पाउडर, वनीला ऐसेंस और किशमिश डालकर माइक्रोवेव में रोस्ट करें। ऊपर से शहद और रोस्टेड अखरोट डालकर सर्व करें।

(मैक्स हेल्थकेयर की डाइटीशियन डॉ. रितिका समादार से बातचीत पर आधारित)

सखी प्रतिनिधि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.