संदेश
छेना में चीनी मिलाकर कड़ाही डालें। फिर चलाते हुए 5-6 मिनट तक पकाएं। इलायची पाउडर डालकर चलाएं।
By Edited By: Published: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)
7-8 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
1 किलो छेना, 1 किलो पिसी हुई चीनी, 20 ग्राम पिस्ता, 5 ग्राम केसर के धागे, 1 टी स्पून केवडे का पानी, 1 टी स्पून गुलाबजल, 5 ग्राम हरी इलायची पिसी हुई।
विधि:
1. छेना में चीनी मिलाकर कडाही डालें। फिर चलाते हुए 5-6 मिनट तक पकाएं। इलायची पाउडर डालकर चलाएं।
2. गुलाबजल, केवडा वॉटर और केसर मिलाएं। कटे हुए पिस्ते डालकर मिलाएं और आंच से उतार कर एक तरफ ठंडा होने के लिए रखें।
3. अब इस मिश्रण से बराबर-बराबर बडी टिकिया बनाएं। कटे हुए पिस्ते से सजाकर सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव सू शेफ विजेन्दर सिंह
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें