Move to Jagran APP

पीच-इन-केव

पेस्ट्री बनाने के लिए मैदे में सभी सामग्री मिलाएं। नर्म आटा गूथ लें। फिर गीले कपड़े से ढककर 2-3 घंटे के लिए अलग रखें।

By Edited By: Published: Tue, 03 Dec 2013 01:00 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 01:00 PM (IST)
पीच-इन-केव

2-3  व्यक्तियों के लिए

loksabha election banner

सामग्री:

पेस्ट्री के लिए : 115  ग्राम मैदा, 3  टेबल  स्पून  बिना नमक वाला मक्खन, 3  टेबल  स्पून  दही, 2  टेबल  स्पून  ऑरेंज  जूस, 1  कप दूध

भरावन के लिए : 3  साबुत कैंड  पीच (आडू), 3  टेबल  स्पून  आमंड  फ्लेक्स, 1  टी स्पून  ऑरेंज  रिंड  (संतरे के छिलके का लच्छा), 2  टेबल स्पून  पिसी चीनी, 1/2 टी स्पून  दालचीनी पाउडर, सजाने के लिए पुदीने के पत्ते।

विधि:

1.  पेस्ट्री बनाने के लिए मैदे में सभी सामग्री मिलाएं। नर्म आटा गूथ  लें। फिर गीले कपडे से ढककर 2-3  घंटे के लिए अलग रखें।

2.  भरावन के लिए एक पैन में चीनी, ऑरेंज  रिंड,  दालचीनी पाउडर व पीच को एक साथ 2-3  मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। फिर 4-5  घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

3. अवन को 200  डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म कर लें।

4.  अब पेस्ट्री वाले आटे को बराबर दो हिस्से में बांटें। एक हिस्से को पतला बेलकर बिस्किट  कटर से गोल काट लें। इन्हें चिकनाई लगी हुई बेकिंग शीट पर व्यवस्थित करें। फिर इस पर पीच फिलिंग  रखें। अब पेस्ट्री आटे के दूसरे हिस्से को पतला बेलकर पतली-पतली पट्टियां काट लें। अब इन पतली पट्टियों से पीच फिलिंग  को िजग-जैग स्टाइल में कवर करें। एकदम जाल की तरह। अब ब्रश से दूध लगाएं।

5.  अब 180  डिग्री पर 12-15  मिनट तक बेक  करें। ठंडा करें। पुदीने के पत्तों से सजाकर सर्व करें।

मास्टर शेफ जयनंदन भास्कर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.