मूंग दाल हलवा
500 ग्राम मूंग दाल धुली हुई, 500 मिली. घी, 200 ग्राम चीनी, 15 बादाम, 10 पिस्ता 1 ग्राम केसर के धागे, 50 ग्राम सूजी।
मूंग दाल हलवा 3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
500 ग्राम मूंग दाल धुली हुई, 500 मिली. घी, 200 ग्राम चीनी, 15 बादाम, 10 पिस्ता 1 ग्राम केसर के धागे, 50 ग्राम सूजी।
विधि:
1. मूंग की दाल को 3 घंटे के लिए भिगो दें और पीस कर एक तरफ रखें। एक पैन में घी डालकर गर्म करें। मूंग की दाल का मिश्रण डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब भीनी खुशबू आने लगे तब आंच से उतार कर एक तरफ रखें।
2. एक पैन में पानी डालकर गर्म करें। चीनी डालकर एक उबाल दें। जब तक कि चीनी घुल न जाए।
3. अब इसमें मूंग की दाल मिश्रण डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चीनी और दाल एकसार न हो जाएं।
4. सूखे मेवों से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ भरत अलग