मसाला मठरी
400 ग्राम मैदा, 100 ग्राम गेहूं का आटा, 15 ग्राम सूखे अनार के दाने, 5 ग्राम अजवायन, 5 ग्राम जीरा, 5 ग्राम साबुत धनिया, 5 ग्राम पेपर कॉर्न, 1 चुटकी हींग, 100 ग्राम घी, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए घी/रिफाइंड तेल।
सामग्री:

विधि:
1. आटे, नमक और मैदे को एक साथ मिलाकर छलनी में डालकर छानें। अनार दाना, धनिया व पेपर कॉर्न हलका दरदरा कर लें। अब एक बोल में मैदा-आटा मिश्रण और दरदरा धनिया, पेपर कॉर्न, अनार के दाने, हींग, जीरा और अजवायन मिलाएं।
2. अब इसमें पिघलाया हुआ घी डालकर हथेलियों से मलते हुए मिलाएं। जरूरत भर पानी मिलाकर नर्म आटा गूथ लें।
3. ढककर 15 मिनट अलग रखें। दोबारा गूथकर छोटी गोलियां बनाएं।
4. हलकी मोटी गोलियों पर फोर्क से हलका दबाकर चारों तरफ निशान बनाएं। ताकि तलते समय ये फूल न जाएं।
5. अब एक गहरे पैन में धीमी आंच पर इन्हें सुनहरा तलें। बटर पेपर या पेपर नैपकिन पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए। मिक्स्ड आचार या चटनी के साथ सर्व करें।
शेफ सुरिंदर गौतम