मैंगो मफिंस
150 ग्राम मक्खन, 300 ग्राम चीनी, 300 ग्राम मैदा, 5 अंडे, 4 ग्राम बेकिंग पाउडर, 100 ग्राम दही, 1 मिली वनीला एसेंस, 1/2 किलो ताजा आम कटा हुआ
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)
4-6 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
150 ग्राम मक्खन, 300 ग्राम चीनी, 300 ग्राम मैदा, 5 अंडे, 4 ग्राम बेकिंग पाउडर, 100 ग्राम दही, 1 मिली वनीला एसेंस, 1/2 किलो ताजा आम कटा हुआ
विधि:
1. मैदे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चीनी, मक्खन और अंडों को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर मैदे में डालें।
2. दही, ताजा आम के टुकडे और कुछ बूंदें वनीला एसेंस मिलाकर मफिन कप में डालें। इसे 180 डिग्री सेल्शियस पर पहले से गर्म अवन में 20-25 मिनट तक बेक करें।
3. आइस क्रीम या कस्टर्ड के साथ गरमागरम सर्व करें।
शेफ महिंदर रावत
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें