मैंगो शू बन
200 मिली पानी, 80 ग्राम मक्खन, 60 ग्राम मैदा, 2 अंडा, 200 मिली ताजा क्रीम, 50 मिली आम का गूदा, 50 ग्राम ताजा आम
4-6 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
200 मिली पानी, 80 ग्राम मक्खन, 60 ग्राम मैदा, 2 अंडा, 200 मिली ताजा क्रीम, 50 मिली आम का गूदा, 50 ग्राम ताजा आम
विधि:
1. पानी और मक्खन को एक साथ उबाल लें। इसमें मैदा मिलाकर आहिस्ते से अच्छी तरह मिलाएं। एकसार गाढा तैयार करें। आंच से उतार कर एक मिक्सिंग बोल में डालें।
2. इसमें एक-एक करके अंडे मिलाएं और आहिस्ता से चलाएं। इस मिश्रण को पाइपिंग बैग में भरें। एक बैकिंग ट्रे पर डालकर छोटा बन तैयार करें। इसे 220 डिग्री सेल्शियस पर पहले से गर्म अवन में तकरीबन दस मिनट तक बेक करें।
3. अवन से निकालकर ठंडा करें। इसमें मैंगो क्रीम और आम के कटे हुए टुकडें भरें। आइसिंग शुगर से सजाकर सर्व करें।
शेफ महिंदर रावत