मलाई पान
. मलाई, छेना, बेकिंग पाउडर और मैदा को एकसाथ मिलाकर नर्म आटे की तरह गूंध लें। इससे एक समान गोलियां बनाकर पान के पत्ते के आकार का बना लें।
सामग्री:
250 ग्राम छेना, 200 ग्राम बेकिंग पाउडर, 200 ग्राम चीनी, 100 ग्राम मलाई, 50 ग्राम मैदा।
भरावन के लिए:
100 ग्राम मैश किया हुआ खोया।
सजाने के लिए: 20 ग्राम कटे हुए पिस्ते, कुछ धागे केसर के।
विधि:
1. मलाई, छेना, बेकिंग पाउडर और मैदा को एकसाथ मिलाकर नर्म आटे की तरह गूंध लें। इससे एक समान गोलियां बनाकर पान के पत्ते के आकार का बना लें।
2. अब एक गहरे पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। फिर उसमें मलाई पान डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
3. चाशनी से निकालकर सर्विग प्लेट पर रखें। ठंडा करें। उसके बाद मलाई पान के ऊपर थोडा-थोडा खोया रख दें।
4. कटे हुए पिस्ते और केसर से सजाकर सर्व करें।
सखी प्रतिनिधि