माही नूर
4 फिश फीले, 8 पत्ते पालक के, 1 नीबू का रस, 5 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 10 मिली. तेल, 2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 2 ग्राम अजवायन, स्वादानुसार नमक, 1 ग्राम केसर, 80 मिली. ताजा क्रीम, 15 ग्राम कॉर्नफ्लोर।
3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
4 फिश फीले, 8 पत्ते पालक के, 1 नीबू का रस, 5 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 10 मिली. तेल, 2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 2 ग्राम अजवायन, स्वादानुसार नमक, 1 ग्राम केसर, 80 मिली. ताजा क्रीम, 15 ग्राम कॉर्नफ्लोर।
डिप के लिए : 60 ग्राम पानी निकाला हुआ दही, हरी मिर्च पिसी हुई, 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक।
विधि :
1. फिश फीले का कीमा बना लें। अब मैरिनेशन तैयार करें- तेल, नीबू का रस, लहसुन पेस्ट, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर और नमक एक साथ मिलाकर फिश कीमा और पालक में मिलाकर आधे घंटे के लिए अलग रखें।
2. अब फिश कीमे को पाल के पत्तों के साथ लपेटकर सिलिंडर आकार में बना लें। अब प्रत्येक रोल को सिल्वर फॉइल से अच्छी तरह कस कर कवर करें। इसे 5 मिनट के लिए फिश स्टॉक में डालकर ब्लैंच करें। रोल्स निकाल कर ठंडा करें।
3. अब क्रीम और केसर का घोल तैयार करें। इसे रोल्स में लपेटकर सुनहरा होने तक ग्रिल करें। डिप की सामग्री को एकसाथ मिलाएं।
4. चिली डिप के साथ गरमागरम रोल्स सर्व करें।
शेफ राजबीर सिंह चौहान