Move to Jagran APP

जलेबी विद रबड़ी

मैदा में पानी मिलाकर तब तक फेटें जब तक कि गाढ़ा एकसार घोल तैयार न हो जाए। फिर इसे खमीर उठने के लिए रातभर के लिए अलग रखें।

By Edited By: Published: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)
जलेबी विद रबड़ी

8-10 व्यक्तियों के लिए

loksabha election banner

सामग्री:

250 ग्राम मैदा, 1 किलो चीनी, 250 ग्राम शुद्ध घी, 5 ग्राम केसर के धागे, 5 ग्राम पिस्ता।

विधि:

1. मैदा में पानी मिलाकर तब तक फेटें जब तक कि गाढा एकसार घोल तैयार न हो जाए। फिर इसे खमीर उठने के लिए रातभर के लिए अलग रखें।

2. अब 500 मिली. पानी में चीनी मिलाकर आंच पर चढाएं और गाढी चाशनी बनाएं। इसमें केसर डाल दें ताकि भीनी खुशबू और रंग दोनों आ जाए।

3. अब एक छिछली (फ्लैट) कडाही या नॉन स्टिक पैन में घी डालकर गर्म करें और मैदा मिश्रण को एक छोटे से छेद किए हुए मलमल के कपडे में डालें और हाथ से घुमाकर कर कपडे को इतना कसें कि मिश्रण उस छेद से हलका बाहर आता हुआ नजर आए।

4. अब हाथ को साधते और गोलाई में घुमाते हुए जलेबी के आकार में मिश्रण को गिराएं। मध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा करें और चाशनी में डुबोएं। निकालकर सर्विंग डिश पर रखें। ठंडी रबडी के साथ सर्व करें।

एग्जीक्यूटिव सू शेफ विजेन्दर सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.