फिश कोलिवाड़ा
440 ग्राम मछली, 20 ग्राम अदरक कटी हुई, 30 लहसुन कटा हुआ, 80 ग्राम बेसन, 20 ग्राम हरी धनिया कटी हुई, 5 ग्राम हल्दी पाउडर, 7 ग्राम जीरा पिसा हुआ, 5 ग्राम गरम मसाला, 5 ग्राम नीबू का रस, स्वादानुसार नमक।
By Edited By: Published: Fri, 01 Nov 2013 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2013 02:52 PM (IST)
2-3 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
440 ग्राम मछली, 20 ग्राम अदरक कटी हुई, 30 लहसुन कटा हुआ, 80 ग्राम बेसन, 20 ग्राम हरी धनिया कटी हुई, 5 ग्राम हल्दी पाउडर, 7 ग्राम जीरा पिसा हुआ, 5 ग्राम गरम मसाला, 5 ग्राम नीबू का रस, स्वादानुसार नमक।
विधि:
1. मछली को साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब मछली छोड़कर बेसन में सभी सामग्री मिला लें। अब इस मिश्रण में मछली के टुकड़े लपेट कर सुनहरा तल लें।
3. पुदीने या धनिया की चटनी के साथ चाट मसाला डालकर गरमागरम सर्व करें।
शेफ कृष्ण राय
सखी प्रतिनिधि
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें