ब्रॉक्ली कैपुचीनो सूप
1/4 प्याज बारीक कटा हुआ, 100 ग्राम ब्रॉक्ली, 200 मिली. वेजटेबल स्टॉक, 3 टेबल स्पून डबल क्रीम, टोस्ट की हुई चबाटा ब्रेड (ऑलिव ऑयल से बनी हुई इटैलियन ब्रेड
By Edited By: Published: Mon, 02 Sep 2013 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2013 11:45 AM (IST)
1 कप बनाने के लिए
सामग्री:
1/4 प्याज बारीक कटा हुआ, 100 ग्राम ब्रॉक्ली, 200 मिली. वेजटेबल स्टॉक, 3 टेबल स्पून डबल क्रीम, टोस्ट की हुई चबाटा ब्रेड (ऑलिव ऑयल से बनी हुई इटैलियन ब्रेड)
विधि:
1. एक सॉसपैन में प्याज, ब्रॉक्ली और वेजटेबल स्टॉक को एक साथ तेज आंच पर चढाएं। 6 मिनट तक उबालें। जब तक कि ब्रॉक्ली नर्म न हो जाए। आंच से उतार लें।
2. हैंड ब्लेंडर की सहायता से इसकी प्यूरी बना लें। फिर इसके क्रीम मिलाकर खूब अच्छी तरह ब्लेंड करें।
3. अब एक कैपुचीनो कप में सूप को उडेल कर चबाटा ब्रेड के साथ गरमागरम सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ भरत अलग
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें