बनाना स्पि्लट आइसक्रीम
1. प्रत्येक आइसक्रीम के स्कूप को एक अंडाकार गहरी डिश पर एक के बाद एक व्यवस्थित करें। केले को लंबाई में बीच से आधा कर लें। फिर दोनों भागों को आइसक्रीम के अगल-बगल (दोनों तरफ) रखें। हलका दबाकर सेट करें।
1 व्यक्ति के लिए
सामग्री:
आधा स्कूप वनीला आइसक्रीम, आधा स्कूप चॉकलेट आइसक्रीम, आधा स्कूप स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, 1 बडा केला, 2 टेबलस्पून चॉकलेट सिरप, 2 टेबलस्पून ताजी स्ट्रॉबेरी, 2 टेबलस्पून क्रश्ड अनन्नास (पाइनएपल), 2 टेबलस्पून वॉलनट आइसक्रीम टॉपिंग के लिए, 2 टेबलस्पून फेंटी हुई क्रीम, सजाने के लिए चेरी।
विधि:
1. प्रत्येक आइसक्रीम के स्कूप को एक अंडाकार गहरी डिश पर एक के बाद एक व्यवस्थित करें। केले को लंबाई में बीच से आधा कर लें। फिर दोनों भागों को आइसक्रीम के अगल-बगल (दोनों तरफ) रखें। हलका दबाकर सेट करें। वनीला आइसक्रीम के ऊपर क्रश किए हुए अनन्नास रखें। चॉकलेट आइसक्रीम के ऊपर चॉकलेट सिरप डालें और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम के ऊपर कटी हुई स्ट्रॉबेरी सजाएं। अब तीनों आइसक्रीम स्कूप्स के ऊपर वॉलनट आइसक्रीम डालें।
2. फेंटी हुई क्रीम और चेरी से सजाकर सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ सुंदर मगर