बादाम का हलवा
300 ग्राम बादाम 2 घंटे भीगे हुए, 250 मिली दूध 80 ग्राम चीनी, 10 ग्राम छोटी इलायची पाउडर 200 ग्राम घी।
3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
300 ग्राम बादाम 2 घंटे भीगे हुए, 250 मिली दूध 80 ग्राम चीनी, 10 ग्राम छोटी इलायची पाउडर 200 ग्राम घी।
विधि:
1. दो कप पानी में बादाम डालकर लगभग पांच मिनट तक उबालें। पानी से हटाकर छिलका उतार कर अलग रखें। फिर इसमें 4 टेबल स्पून दूध मिलाकर ब्लेंडर में डालें। गाढी प्यूरी बनाएं।
2. एक नॉन स्टिक पैन में घी डालकर गर्म करें। बादाम प्यूरी डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक (लगभग 12 मिनट) भूनें।
3. अब 4 टेबल स्पून पानी और बचे हुए दूध को एक साथ मिलाकर उबालें और बादाम मिश्रण में डालकर चलाएं। 2-3 मिनट तक पकाएं।
4. चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी घुलने तक लगातार चलाते हुए पकाएं। बादाम और मसले हुए मावा से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ भरत अलग