Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

जन्मजात कटे हुए होंठों को प्लास्टिक सर्जरी द्वारा ठीक किया जा सकता है लेकिन इसका ऑपरेशन 3-4 महीने की उम्र में हो जाना चाहिए। यह बहुत ही सुरक्षित ऑपरेशन है।

By Edited By: Published: Mon, 21 Nov 2016 11:56 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 11:56 AM (IST)
कॉस्मेटिक सर्जरी
कॉस्मेटिक सर्जरी जन्मजात कटे हुए होंठों को प्लास्टिक सर्जरी द्वारा ठीक किया जा सकता है लेकिन इसका ऑपरेशन 3-4 महीने की उम्र में हो जाना चाहिए। यह बहुत ही सुरक्षित ऑपरेशन है। लेजर तकनीक द्वारा अनचाहे बालों को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है। लेजर एकदम सुरक्षित उपचार है। इससे बालों के साथ-साथ पसीने की ग्रंथि भी सिकुड जाती है। कॉस्मेटिक सर्जरी की ज्य़ादातर प्रक्रियाओं में आप उसी दिन घर जा सकते हैं। मेरी उम्र 19 वर्ष है। 5 साल पहले एक एक्सीडेंट में मेरे हाथ पर चोट लगी थी और उसमें 8 टांके लगे थे, जो अब देखने में अच्छे नहींलगते हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी से उन्हें हटाने का क्या कोई तरीका हो सकता है? कृपया यह भी बताएं कि क्या वह उपचार स्थायी होगा? शुभांशी जैन, हापुड कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से उन्हें हटाया जा सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे कॉस्मेटिक सर्जन को दिखाएं जो आपका चेकअप करने के बाद उचित सलाह दे सके। मेरी उम्र 35 वर्ष है। मैं कामकाजी स्त्री हूं। मेरी शारीरिक बनावट तो ठीक है पर मुझे डबल चिन की समस्या है। उसे ठीक करवाने के लिए मैं सर्जरी नहीं करवाना चाहती हूं। उसके लिए कोई दूसरा कारगर उपाय बताएं। सुप्रिया, इटावा डबल चिन की समस्या को बिना सर्जरी के भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए लेजर तकनीक व इंजेक्शन के अलावा और भी तरीके होते हैं। सही ट्रीटमेंट के लिए आपको पहले अपना चेकअप करवाना होगा। मेरी उम्र 23 वर्ष है। कुछ साल पहले सीढिय़ों से गिरने से मेरे माथे पर चोट आ गई थी। उसका दाग अभी तक नहीं गया है। मैंने कई तरह की क्रीम्स भी इस्तेमाल कीं मगर कोई अंतर नहीं पडा। मैं जानना चाहती हूं कि क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से उस दाग को हटाया जा सकता है? इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा? ईशा अग्रवाल, ग्वालियर बेहतर होगा कि आप किसी प्लास्टिक सर्जन को दिखाएं ताकि वह बता सके कि आपके केस में लेजर ट्रीटमेंट उपयुक्त रहेगा या सर्जरी की आवश्यकता पडेगी। निशान स्थायी रूप से हटाया जा सकता है। चेकअप के बाद ही प्रक्रिया में लगने वाला समय बताया जा सकेगा। मेरी उम्र 44 वर्ष है। मैं बोटॉक्स करवाना चाहती हूं। यह कितने दिनों तक चलता है और इसके साइड इफेक्ट्स क्या हैं? इसमें लगभग कितना खर्च आएगा? यह कॉस्मेटिक सर्जरी की तरह महंगा तो नहीं है? रजनी दुबे, जयपुर आप सबसे पहले किसी प्लास्टिक सर्जन या स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। वही पूरे चेकअप के बाद बता पाएगा कि आपके लिए बोटॉक्स सही रहेगा या नहीं। इससे संबंधित पूरी जानकारी भी वही आपको दे देगा। कॉस्मेटिक सर्जरी महंगी नहीं होती है। मैं 55 वर्षीय कामकाजी स्त्री हूं। मैं हेयर ट्रांस्प्लांट करवाना चाहती हूं। इस सर्जरी में कितना समय लगता है? क्या इसे कोई भी करवा सकता है? इससे भविष्य में कोई समस्या तो नहीं होगी? अपर्णा शुक्ला, ऋषिकेश हेयर ट्रांस्प्लांटेशन सर्जरी में लगभग 6 से 8 घंटे लगते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बालों की ग्राफ्टिंग व ट्रांस्प्लांट में कितना समय लगता है। साथ ही आपके बालों की स्थिति देखकर ही बताया जा सकता है कि इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। मैं 18 वर्षीय स्टूडेंट हूं। मुझे 16 वर्ष की उम्र के बाद नोज जॉब करवाने की सलाह दी गई थी इसलिए अब मैं इसे करवाना चाहता हूं। इसकी प्रक्रिया के बारे में बताएं। इसे करवाने के बाद मुझे कितने दिन हॉस्पिटल में रहना होगा? अर्पित कुमार, रांची आप राइनोप्लास्टी से नोज जॉब करवा सकते हैं। इसमें आपको एक दिन हॉस्पिटल में रुकना पडेगा। उसके बाद सात से दस दिन घर में आराम करना पडेगा। इसमें अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता तो नहीं है लेकिन कुछ दिन धूल से बचना चाहिए। मेरी उम्र 21 वर्ष है। मैं बहुत पतली हूं पर मेरी बांहें काफी भारी हैं। इस कारण मुझे अपने कपडों का चयन बहुत सोच-समझ कर करना पडता है। कुछ दिन मैंने एक्सरसाइज भी की थी पर कोई खास सुधार नहीं हुआ। देखने में ऐसा लगता है कि जैसे शरीर का सारा फैट वहीं जमा हो गया हो। अगर कॉस्मेटिक सर्जरी में इसका कोई कारगर उपाय हो तो मुझे बताएं। आंचल शर्मा, फरीदाबाद इस तरह के लोकलाइज्ड़ फैट को लिपोसक्शन के द्वारा हटाया जा सकता है। इस प्रक्रिया में एक से डेढ घंटे का समय लगता है और आप उसी दिन घर भी जा सकती हैं। यही प्रक्रिया इस समस्या का स्थायी उपचार है। यह बहुत महंगी नहीं है। इसके बाद आपको कोई एहतियात बरतने की भी जरूरत नहीं है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.