बॉलीवुड ब्राइड एंड ग्रूम
बॉलीवुड की तो हर अदा ही दिल के तार छेड़ देती है। बात हो वेडिंग आउटफिट्स की तो आम लोग बॉलीवुड को ही फॉलो करते हैं। रणबीर कपूर का क्लासी अंदाज हो या दीपिका पादुकोण की शोख अदा, ऐक्टर्स जैसा लुक अपना कर आप भी अपनी शादी को बना सकते हैं खास।
By Edited By: Published: Wed, 21 Dec 2016 08:10 PM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 08:10 PM (IST)
भारत में शादी को सबसे बडा पारिवारिक आयोजन माना जाता है। दूल्हा-दुलहन क्या पहनने वाले हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी रहती हैं। इसलिए इस खास मौके के लिए ड्रेस चुनते वक्त इस बात का खयाल रखें कि इस साल वेडिंग ड्रेस में क्या ट्रेंड कर रहा है। ब्राइडल ड्रेस इस साल लहंगे में फाइन सिल्क के साथ गोटा पट्टी का काम आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ बनारसी या एंब्रॉयडरी ब्लाउज को मैच कर सकती हैं। लाइट वेट : वजन में भारी लहंगा आपके लिए परेशानी का सबक बन जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए इस साल लाइट वेट लहंगे को तरजीह दी जा रही है। नेट : इस साल लहंगे में थोडा ग्लैमर ऐड करने के लिए नेट पर हलकी एंब्रॉयडरी का काम किया जा रहा है। दुपट्टा : शादी के लिए हलका मगर खूबसूरत दुपट्टा चुनें और ऐसे पहनें कि आपको चलने-फिरने में दिक्कत न हो। कलर : दुलहन की ड्रेस की बात होते ही जो रंग आंखों के सामने आता है, वह है रेड लेकिन इस साल रेड को रिप्लेस करने आ रहे हैं एमरेल्ड ग्रीन, पीकॉक ब्लू, पर्पल और वाइन जैसे रंग। ग्रूम फैशन दूल्हे की ड्रेस के लिए अफगानी स्टाइल की शेरवानी, बंद गला सूट, नेहरू जैकेट और अचकन का चलन रहेगा। पजामे की जगह नैरो पैंट्स ने ली है। जहां तक कलर्स की बात है तो ब्लू, वाइन के साथ व्हाइट इस बार ट्रेंड कर रहा है। ट्रडिशनल : जहां एक ओर दूल्हों में सोफस्टिकेटेड दिखने की होड है, वहीं कुछ दूल्हे ऐसे भी हैं, जो ठेठ देसी लुक पसंद कर रहे हैं। ऐसे दूल्हों को लिए ग्रूम धोती कुर्ता एक अच्छा विकल्प है। इस ट्रेंड को तभी अपनाएं, जब यह आपके फिजीक पर सूट करे। वेस्टर्न : इस खास दिन फॉर्मल लुक भी अच्छा लगता है। ब्लैक, ब्राउन, रॉयल ब्लू और ग्रे कलर्स का चयन करें। फॉर्मल कपडों के साथ फॉर्मल जूते अच्छे लगते हैं। अपने लुक को स्टाइलिश और सिंपल रखने का प्रयास करें। संगीता सिंह इनपुट्स : मनीष मल्होत्रा, अनुश्री रेड्डी, संजुक्ता दास, सोनम और पारस मोदी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें