Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

हेयर ट्रांसप्लांट में मुश्किल से कुछ घंटों का समय लगता है लेकिन उस दिन आपको हॉस्पिटल में रुकना पड़ेगा।

By Edited By: Published: Wed, 07 Sep 2016 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 12:18 PM (IST)
कॉस्मेटिक सर्जरी
मैं एथलीट हूं और हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहता हूं। इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा और कब तक मैं काम पर वापस लौट सकूंगा? विनम्र, बिजनौर हेयर ट्रांसप्लांट में मुश्किल से कुछ घंटों का समय लगता है लेकिन उस दिन आपको हॉस्पिटल में रुकना पडेगा। इस सर्जरी के बाद चेहरे पर थोडी सूजन आ जाती है। इसलिए आपको 10-12 दिनों तक घर पर ही रहकर आराम करना होगा। मेरी उम्र 19 वर्ष है। मैं कॉलेज जाती हूं। मैं हर लिहाज से ठीक नजर आती हूं लेकिन लंबी और बाहर की ओर निकली हुई ठोढी के कारण सुंदर नहींदिखती। क्या इसे ठीक करने का कोई तरीका है? इच्छा पांडे, सुल्तानपुर निकली हुई ठोढी को जीनियो प्लास्टी के द्वारा सही आकार दिया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है और इसके परिणाम स्थायी होते हैं। मेरी उम्र 39 वर्ष है। मेरे शरीर का शेप वैसे तो ठीक है, पर मेरा पेट बाहर की तरफ निकला हुआ है। मैं रोज सुबह टहलने जाता हूं, फिर भी पेट की चर्बी कम नहीं होती। क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? मुकुल, पटना शरीर के जिन हिस्सों की चर्बी लगातार एक्सरसाइज और डाइटिंग से भी नहींजाती, उसे लिपोसक्शन के जरिये आसानी से हटाया जा सकता है। इसके बाद कोई खास सावधानी की जरूरत नहींहोती है। इस प्रक्रिया में दो घंटे का समय लगता है। इस प्रक्रिया को पंचर द्वारा किया जाता है, जिससे निशान नहीं पडते हैं। मैं 29 वर्षीय टीचर हूं लेकिन मेरा वजन बहुत अधिक है। इस कारण मैं बेहद परेशान हूं। मैंने इसके लिए काफी एक्सरसाइज भी की और डाइट पर नियंत्रण करने की भी कोशिश कर रही हूं। फिर भी कोई असर नहीं हुआ। मुझे बताएं कि क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से मेरा वजन कम हो सकता है? मीरा, गाजियाबाद यदि डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी वजन बढ रहा है तो किसी फिजिशियन से मिलें क्योंकि ऐसा डायबिटीज, थायरॉयड या किसी अन्य बीमारी की वजह से भी हो सकता है। टेस्ट के बाद अगर सारी रिपोट्र्स नॉर्मल आती हैं तो लिपोसक्शन द्वारा शरीर से एक्स्ट्रा फैट निकाला जा सकता है। इसके परिणाम स्थायी होते हैं। मेरी उम्र 27 वर्ष है। मेरी समस्या यह है कि मेरे पैर पर सफेद रंग के बडे धब्बे आ गए हैं। क्या उन्हें स्किन ग्राफ्टिंग के द्वारा ठीक किया जा सकता है? अमृत लाल, देहरादून इस तरह के सफेद निशान को (अगर कुछ समय से नहींबढ रहे हैं तो) स्किन ग्राफ्टिंग द्वारा ठीक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में उन निशानों को हटा कर वहां नई त्वचा लगाई जाती है। इसे करने में कुछ घंटों को समय लगता है। कुछ दिन आराम करने के बाद आप काम पर लौट सकते हैं। मेरी उम्र 25 वर्ष है। मेरी बांहें काफी भारी हैं। इस कारण मैं स्लीवलेस ड्रेसेज नहीं पहन पाती। ऐसा लगता है कि शरीर का सारा फैट और वजन वहीं जमा हो गया है। मैंने कुछ दिन एक्सरसाइज भी की लेकिन खास सुधार नहीं आया। क्या इसका कोई प्रभावशाली उपचार है? संध्या मिश्रा, कानपुर बांहों को लिपोसक्शन के जरिये सही आकार दिया जा सकता है। इस प्रक्रिया में पंचर द्वारा आम्र्स से अतिरिक्त चर्बी निकाल दी जाती है फिर आप मनचाहा आकार पा सकती हैं। मेरी उम्र 23 वर्ष है। मेरा चेहरा अंडाकार है और गाल मोटे हैं। मैं मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हूं। मैं अपने चेहरे से अतिरिक्त फैट निकालने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहती हूं। साथ ही यह भी बताएं कि इसमें कितना समय लगता है? भूमिका सिंह, आगरा यह समस्या सर्जिकल और नॉन सर्जिकल दोनों तरीके से ठीक की जा सकती है। यह डॉक्टर आपको देखने के बाद ही बताएगा कि आपके लिए क्या सही रहेगा। मेरी उम्र 23 वर्ष है और मैं एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट हूं। मेरी समस्या यह है कि मेरी नाक काफी चपटी है। इस कारण चेहरा खराब लगता है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये इसे बेहतर आकार दिया जा सकता है? आकांक्षा, कानपुर नाक को राइनोप्लास्टी के जरिये सही और मनचाहा आकार दिया जा सकता है। इस प्रक्रिया में लगभग दो घंटे का समय लगता है और आप कुछ ही दिनों में काम पर वापस भी लौट सकती हैं। हेयर ट्रांसप्लांट में मुश्किल से कुछ घंटों का समय लगता है और आप उसी दिन अस्पताल से घर लौट सकते हैं। एक-दो दिन बाद आप काम पर भी वापस जा सकते हैं। ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के परिणाम आमतौर पर स्थायी होते हैं और लंबे समय के बाद शरीर पर इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की कोई निर्धारित आयु सीमा नहीं होती। आप इसे किसी भी उम्र में करवा सकते हैं। हां, कुछ सर्जरी में 18 साल की आयु सीमा को पार करना जरूरी होता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.