फ्रिज में न रखें अंडा
आमतौर पर अंडे हमेशा फ्रिज में ही रखे जाते हैं। फ्रिज में इन्हें रखने का अलग स्पेस भी बना होता है लेकिन हाल ही में एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि अंडों को फ्रिज में रखना सुरक्षित नहीं है।
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 01:27 PM (IST)
फ्रिज में काफी चीजों को स्टोर करके रखा जाता है क्योंकि हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब हो जाते हैं। इसी के साथ फ्रिज में जूस, फल और अंडे भी रखे जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं? तापमान अगर आपको अंडे का इस्तेमाल बेकिंग प्रोडक्ट बनाने के लिए करना है तो बेहतर होगा कि उसे फ्रिज में न रखें। फ्रिज में रखे अंडों को फेंटना अपेक्षाकृत थोडा मुश्किल होता है, जिससे रंग और स्वाद दोनों में फर्क आ जाता है। टूटने का डर अगर आपने ध्यान दिया हो तो खरीदकर लाने के बाद अगर तुरंत ही अंडों को उबालने के लिए रखा जाता है तो वे फूटते नहीं हैं लेकिन फ्रिज में रखे अंडे को उबालने से उसके फूटने का डर थोडा ज्य़ादा रहता है। बैक्टीरिया का खतरा अंडे को फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य तापमान पर रखने से कंडेनसेशन (गैस से लिक्विड बनने की प्रक्रिया) की आशंका बढ जाती है। कंडेनसेशन से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ सकती है और उसके भीतर प्रवेश करने के चांसेस भी बढ जाते हैं। ऐसे अंडे का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। संक्रमण कई बार अंडे के ऊपरी भाग पर गंदगी रह जाती है तो वह फ्रिज की दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकती है। ऐसे में अंडे को फ्रिज में रखने से कई तरह के संक्रमणों का खतरा हो सकता है। ज्य़ादा सेहतमंद यह सच है कि फ्रिज में रखे अंडे बाहर रखे अंडों की तुलना में ज्य़ादा दिन तक ठीक रहते हैं लेकिन फ्रिज में बहुत अधिक ठंड होने की वजह से अंडे के कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। कमरे के तापमान पर रखे अंडे, फ्रिज में रखे अंडों की तुलना में कहीं अधिक सेहतमंद होते हैं। संगीता सिंह (डॉ. सीमा वशिष्ठ, न्यूट्रिशनिस्ट, पारस हॉस्पिटल से बातचीत पर आधारित)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें