कॉस्मेटिक सर्जरी
मेरी उम्र 21 वर्ष है। बचपन में जल जाने के कारण चेहरे और गर्दन की त्वचा खराब हो गई थी। लेकिन अब मुझे बहुत खराब लगता है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये जलने के निशान दूर किए जा सकते हैं? उचित समाधान बताएं?
मेरी उम्र 21 वर्ष है। बचपन में जल जाने के कारण चेहरे और गर्दन की त्वचा खराब हो गई थी। लेकिन अब मुझे बहुत खराब लगता है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये जलने के निशान दूर किए जा सकते हैं? उचित समाधान बताएं?
आर. किशोर, वापी, गुजरात
कॉस्मेटिक सर्जरी द्वारा जले के निशानों को हटाया जा सकता है। एक प्लास्टिक सर्जन ही आपको देखकर बता सकता है कि आपके चेहरे के कौन-कौन से निशान हटाए जा सकते हैं। इन निशानों को हटाने की प्रक्रिया या ऑपरेशन का खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि कॉस्मेटिक सर्जरी की किस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक कॉस्मेटिक सर्जन आपका परीक्षण करने के बाद ही बता सकता है।
मेरी उम्र 39 वर्ष है। दो बच्चों की मां हूं। मां बनने के बाद मेरा फिगर पहले जैसा नहीं रहा। क्या मनचाहा फिगर पाने में कॉस्मेटिक सर्जरी काम करेगी? उचित सलाह दें?
आर. सिंह, कानपुर
बेहतर होगा कि आप किसी प्लास्टिक सर्जन को दिखाएं। वही आपके परीक्षण के बाद बता पाएंगे कि आपके शरीर के किन-किन हिस्सों को सही आकार दिया जा सकता है।
मैं अपनी बेजान, ढीली त्वचा और अनइवेन स्किन टोन से परेशान हूं। इसके लिए मुझे किन-किन ट्रीटमेंट्स की जरूरत है?
एल.पी., अहमदाबाद
आपकी समस्या से निपटने के लिए पीआरपी बेस्ट है। यह त्वचा के कोलेजन को सक्रिय करता है। यह टोटल फेशियल रिजुविनेशन का काम करता है। साथ ही चेहरे को वॉल्यूमाइज करता है। स्किन टोन को इंप्रूव करता है। त्वचा में कसाव लाता है और उन हिस्सों को भी भरता है, जहां हालॉरोनिक एसिड फिलर्स पहुंच नहीं सकते। यह पूरी तरह सुरक्षित भी है।
मेरी उम्र 29 साल है। जब मैं तीन साल का था तब एक दुर्घटना के कारण मेरे चेहरे पर काफी चोट आई थी। ऑपरेशन कराना पडा था। लेकिन ऑपरेशन के टांकों के निशान रह गए हैं। क्या यह निशान घरेलू उपचार से दूर हो सकते हैं?
आर. कुमार, लखनऊ
बहुत पुराने निशानों को हटाना काफी मुश्किल होता है। इसका कोई घरेलू उपचार नहीं है। आमतौर पर ऐसे निशानों को हटाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पडती है।
मेरी उम्र 27 वर्ष है। मेरी बांहें बहुत हेवी हैं। इस कारण मैं पसंदीदा कपडे नहीं पहन पाती। ऐसा लगता है कि शरीर का सारा फैट और वजन वहीं चढ गया है। मैंने कुछ दिनों तक एक्सरसाइज भी की, लेकिन खास सुधार नहीं दिखा। मुझे क्या करना चाहिए?
उज्जवला सिंह, गाजियाबाद
बांहों को लिपोसक्शन के जरिये सही आकार दिया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सूक्ष्म छिद्रों द्वारा आर्म्स से अतिरिक्त वसा को निकाल दिया जाता है और आप मनचाहा आकार पा सकती हैं।
मेरी उम्र 28 वर्ष है। मेरे गाल एकदम चिपके हुए से हैं। मैं उन्हें उभरा हुआ बनाना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए मैं चीक्स इंप्लांट के बजाय कोई दूसरा उपाय अपनाना चाहती हूं। मैंने फिलर्स के बारे में भी सुना है। मैं जानना चाहती हूं कि गाल उभारने के लिए फिलर्स कितने सुरक्षित होते हैं?
अभिलाषा पाल, उज्जैन
जी हां, फैट ग्राफ्िटग के जरिये आपके गालों को उभारा जा सकता है। इस प्रक्रिया में आपकी बॉडी से ही चर्बी लेकर उसे गालों में इंजेक्ट किया जाता है। यह बहुत ही सुरक्षित प्रक्रिया है और चीक्स इंप्लांट का बेहतर विकल्प है। इसके परिणाम भी स्थायी होते हैं।
मेरी उम्र 21 वर्ष है। पिछले 4-5 साल से मेरे चेहरे पर मुंहासे हैं, जो गहरा निशान छोड जाते हैं। क्या इन मुंहासों को सर्जरी के जरिये ठीक किया जा सकता है? इसके अलावा अगर संभव हो तो नॉनसर्जिकल तरीका भी बताएं?
लक्ष्मी एस., चंडीगढ
मुंहासों के निशान और गड्ढों को फैट ग्राफ्टिंग के जरिये भरा जाता है। यदि त्वचा का रंग गहरा हो गया है तो उसे भी क्रीम के जरिये हलका किया जा सकता है।
टिप्स-
-अगर कोई डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त है तब भी कॉस्मेटिक सर्जरी करवा सकता है। लेकिन इसके लिए इन समस्याओं पर पहले नियंत्रण करना जरूरी है।
- कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की कोई अधिकतम उम्र नहीं है। इसे किसी भी उम्र में करा सकते हैं।
विवेक कुमार
कॉस्मेटिक सर्जन