Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

मुझे एलोपेशिया की शिकायत है। मैंने हेयर ट्रांस्प्लांट के बारे में सुना है। मैं जानना चाहता हूं कि यह कौन सी प्रक्रिया है और कैसे काम करती है?

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 04:28 PM (IST)
कॉस्मेटिक सर्जरी

मुझे एलोपेशिया की शिकायत है। मैंने हेयर ट्रांस्प्लांट के बारे में सुना है। मैं जानना चाहता हूं कि यह कौन सी प्रक्रिया है और कैसे काम करती है?

loksabha election banner

वैभव दीक्षित, ग्वालियर

हेयर ट्रांस्प्लांट सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें गर्दन के पीछे की जिस त्वचा पर हेयर फॉलिकल्स होते हैं, उसे निकालकर जहां बाल कम हैं या नहीं है, वहां लगाया जाता है।

मेरी उम्र 28 साल है। मैं राइनोप्लास्टी के बारे में जानना चाहती हूं?

एस. मिश्रा, इलाहाबाद

नाक की किसी भी प्रकार की सर्जरी राइनोप्लास्टी द्वारा की जाती है। यह सर्जिकल प्रक्रिया है, जो नाक का आकार किसी आकस्मिक दुर्घटना या जन्मजात विकार के कारण हुई समस्या को ठीक करने के लिए की जाती है। आम तौर पर यह सुरक्षित प्रक्रिया है।

मेरी उम्र 29 साल है। मेरे सामने की तरफ के बाल उड चुके हैं। गंजापन हो गया है। मैं जानना चाहता हूं कि मेरे केस में हेयर ट्रांस्प्लांट कराना ठीक रहेगा। यह भी बताएं कि हेयर ट्रांस्प्लांट स्थायी उपचार है या नहीं?

निर्भय खोसला, जालंधर

हेयर ट्रांस्प्लांट में जिस स्थान पर बाल नहीं है वहां जिन हिस्सों पर अधिक बाल हैं, वहां से निकालकर जहां गंजापन है, वहां लगाया जाता है। ये प्रक्रिया सर्जिकल और स्थायी होती है। हेयर ट्रांस्प्लांट के बाद बाल प्राकृतिक रूप से बढते हैं। इनकी देखभाल भी सामान्य बालों की तरह की जाती है। हेयर ट्रांस्प्लांट में मुश्किल से कुछ घंटों का समय लगता है और आप उसी दिन अस्पताल से घर वापस जा सकते हैं। एक-दो दिन बाद आप काम पर वापस भी जा सकते हैं।

मेरी उम्र 32 साल है। मेरे पैर पर सफेद रंग के बडे धब्बे आ गए हैं। क्या उन्हें स्किन ग्राफ्िटग के द्वारा ठीक किया जा सकता है?

गीता सिंह, लखनऊ

इस तरह के सफेद निशान को (अगर वह साल भर से बढ नहीं रहे और उसी तरह से हैं तो) स्किन ग्राफ्टिंग द्वारा ठीक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में उन निशानों को हटाकर वहां नई त्वचा लगाई जाती है। इसमें आप सुबह से शाम तक का समय लगता है। उसके बाद आप घर जा सकते हैं।

मेरी उम्र 29 साल है। मेरे हिप्स बहुत हेवी हैं। इस कारण मुझे जींस पहनने में काफी झिझक महसूस होती है। क्या इसका कोई उपाय संभव है?

पी. गुप्ता, भुवनेश्वर

इस तरह की समस्या को लिपोसक्शन के द्वारा ठीक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सूक्ष्म छिद्रों के द्वारा अतिरिक्त वसा को निकाल कर हिप्स को सही आकार दिया जाता है।

मेरी उम्र 33 वर्ष है। मेरी दो बार सिजेरियन डिलिवरी हुई है। टांको8ं के निशान साफ दिखाई देते हैं। साथ ही नाभि जगह से सरक गई है। मुझे उचित सलाह दें।

सी. एम., चंडीगढ

टांके के निशान और आपकी अन्य समस्याओं को टमी टक के जरिये ठीक किया जा सकता है। इस तकनीक में पेट की ढीली हुई त्वचा को निकाल कर पेट को सही आकार दिया जाता है।

मेरी उम्र 22 वर्ष है। उम्र के साथ मेरी नाक बाहर से तो लंबी हो रही है, लेकिन अंदर से इसकी ऊंचाई नहीं बढ रही है। नाक के अंदर की हड्डी का विकास ठीक से नहीं हो पाया है। यह हड्डी बायीं ओर से झुक गई है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। काफी दर्द भी होता है। मैं नाक की ऊंचाई बढाना और विभाजन वाली हड्डी को सीधा करवाना चाहता हूं। क्या सर्जरी से मेरी नाक सामान्य दिख सकती है?

पंकज मुखर्जी, दिल्ली

नाक का पूरा विकास आमतौर पर 18 साल तक होता है। चूंकि आप 22 साल के हो गए हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी प्लास्टिक सर्जन को दिखाएं, जो राइनोप्लास्टी की प्रक्रिया के द्वारा नाक को सही आकार देगा और नाक के परदे को भी सामान्य रूप देगा। इस प्रक्रिया में 2-3 घंटे का समय लगता है और आप उसी दिन घर जा सकते हैं।

टिप्स

- मस्सों को लेजर के जरिये हटाया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है। आप उसी दिन घर जा सकते हैं। यह उपचार आम तौरपर स्थायी होता है।

- ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन स्तनों को बढाने की सही प्रक्रिया है। स्तनों को स्थायी रूप से बढाना इस बात पर निर्भर करता है कि आपके स्तनों के पास कितनी ढीली त्वचा है।

डॉ. विवेक कुमार

कॉस्मेटिक सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.