विटमिंस निखारें त्वचा की रंगत
हर किसी की चाहत होती है कि वह सुंदर और स्वस्थ दिखे लेकिन यह तभी संभव है, जब आप पौष्टिक और विटमिंस युक्त आहार लें।
By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 05:40 PM (IST)
अपनी त्वचा को साफ और सुंदर रखने के लिए आपके सौंदर्य उत्पाद ही मददगार नहीं होते बल्कि त्वचा को निखारने में खानपान की भूमिका भी अहम होती है। इसके लिए संतुलित आहार की जरूरत होती है। संतुलित आहार का अर्थ है- पौष्टिक तत्वों से युक्त भोजन। जैसे-विटमिन ए और विटमिन सी त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं। ये दोनों विटमिंस फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद रहते हैं। वैसे तो सभी विटमिंस शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी हैं लेकिन त्वचा की सेहत के लिए भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। ये ऑयली स्किन वालों के लिए बेहद असरदार होते हैं। कई विटमिंस का स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल होता है, जैसे- फेसवॉश, क्लींजर, टोनर और मॉयस्चराइजर। जानिए कुछ ऐसे ही विटमिंस के बारे में। विटमिन ए इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसकी जरूरत हर उम्र की स्त्रियों को होती है। यह आपकी हड्डियों, त्वचा और टिश्यू के साथ यूकस मे ब्रेन को मजबूत बनाता है। विटमिन ए गाजर, पपीता, तरबूज, कद्दू, टमाटर, ब्रॉक्ली, आडू, पालक, अंडे, दूध और अनाज में पाया जाता है। पपीता एक ऐसा पौष्टिक फल है, जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। यह त्वचा की चमक को प्राकृतिक तरीके से बढाता है। इसमें विटमिन ए और सी के अलावा पपेन तत्व पाया जाता है। इससे चेहरे के डेड सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे त्वचा की उम्र कम होती है और वह मुलायम बनती है। इस्तेमाल कैसे करें : दूध के साथ पपीते को मैश करें, फिर उसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड दें। सूखने के बाद चेहरा धो दें। इससे त्वचा खिल उठेगी। विटमिन बी इस विटमिन के दो भाग होते हैं- विटमिन बी 1 और विटमिन बी 3। ये दोनों ही स्किन के लिए लाभदायक होते हैं। विटमिन बी 1 से शरीर में रक्तसंचार की प्रक्रिया सही ढंग से कार्य करती है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। बी 3 से जहां एक्ने की समस्या दूर होती है, वहीं त्वचा की कमनीयता बरकरार रहती है। ब्रॉक्ली, अंडे और खजूर में ये दोनों विटमिंस मिल जाते हैं। खूबसूरत त्वचा की देखभाल के लिए इस विटमिन को लेना बेहद जरूरी है। विटमिन सी विटमिन ई की ही तरह विटमिन सी भी हमारी स्किन के लिए आवश्यक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की देखभाल करने के साथ ही उसे जवां रखने में भी मदद करते हैं। यह कोलेजन के निर्माण में भी मदद करता है, जिससे त्वचा में कसावट बनी रहती है। हर तरह के सिट्रिस फलों से विटमिन सी मिल सकता है। जैसे- विटमिन सी से भरपूर टमाटर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल साफ करने में मदद करता है। इस्तेमाल कैसे करें : टमाटर के पेस्ट में ओटमील और थोडा दही मिलाएं। चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद धो लें। ऐसा करने से त्वचा में निखार आएगा। विटमिन ई विटमिन ई शरीर में मुख्य भूमिका निभाता है। यह फ्री रेडिकल्स को दूर करता है, जिससे झुर्रियां और उम्र के अन्य निशानों को साफ करने में मदद मिलती है। विटमिन ई आपको बादाम, कीवी, पत्तेदार सब्जियों और अनाज से मिल सकता है। इस्तेमाल कैसे करें : कीवी की स्लाइसेस काटकर चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा में निखार आएगा। विटमिन ए, सी और बी इन विटमिंस से भरपूर एलोवेरा संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। इससे चेहरे पर कसावट आती है और स्किन युवा बनी रहती है। एलोवेरा के रस का सेवन करने से चेहरा दमकता है और झुर्रियां कम होती हैं। इस्तेमाल कैसे करें : एलोवेरा के गूदे से मालिश करने से त्वचा टोन होती है। इसमें मौजूद एंजाइम खराब हो चुकी त्वचा को पुनर्जीवित कर उसे हाइड्रेट करता है। विटमिन बी 12 के फायदे विटमिन 12 लाल रंग का होता है। जिन सब्जियों में यह विटमिन पाया जाता है, उन्हेें ज्य़ादा न पकाएं। इससे यह विटमिन नष्ट हो सकता है। जानिए कुछ जरूरी बातें विटमिन बी 12 के बारे में। -अंडे के पीले भाग में काफी मात्रा में विटमिन बी 12 पाया जाता है। यह त्वचा की रंगत सुधारने और उसे अंदरूनी तौर पर स्वस्थ बनाने में मदद करता है। -दही में बी कॉ प्लेक्स विटमिंस, जैसे विटमिन बी 2 और विटमिन बी 1 और बी 12 मौजूद होते हैं। अपनी डाइट में लो फैट दही लें, जिससे आपके शरीर को पूरा पोषण मिलता है और आप फिट भी बने रहते हैं। -ब्रेकफस्ट में ओटमील खाने से न केवल पोषण और विटमिन मिलता है बल्कि इसमें काफी मात्रा में विटमिन बी 12 भी होता है। -फुल फैट दूध में विटमिन बी 12 होता है। अगर आप वेजटेरियन हैं तो दूध आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा। इससे न सिर्फ त्वचा साफ होगी बल्कि कोमल भी बनेगी। -बॉडी में विटमिन बी 12 की कमी पूरी करनी है तो प्रॉन्स को डाइट में शामिल करें। -सोयाबीन, सोया दूध या टोफू आदि में विटमिन बी 12 की अधिक मात्रा होती है। -कॉटेज चीज का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें। -चिकेन ब्रेस्ट और फिश मेंं बी 12, ओमेगा 3 और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो हमारी स्किन को निखारने के साथ-साथ उसे मुलायम भी बनाता है। नजरअंदाज न करें -पिग्मेंटेंशन की समस्या होने पर ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिनसे फ्री रेडिकल्स में इजाफा होता हो, जैसे तला-भुना मसालेदार भोजन। -कैफीन के ज्य़ादा सेवन से त्वचा में कालेपन की समस्या हो सकती है। इसलिए दिन में दो बार से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा पेस्ट्री, केक, बिस्किट्स और अन्य मीठी चीजों को लेने से भी बचें। इनसे भी स्किन को नुकसान पहुंचता है। -सैचुरेटेड फैट त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए चीज, बटर और कोकोनट क्रीम जैसे प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। -बीजों वाले फल जैसे पपीता, खरबूजा, लीची, तरबूज, अमरूद, जामुन और शरीफा आदि त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। याद रखें कि मौसमी फल जरूर खाएं, क्योंकि ये त्वचा को भरपूर पोषण देते हैं। त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स जरूरी हैं, इससे न सिर्फ त्वचा कोमल व चमकदार बनती है बल्कि शरीर भी स्वस्थ और मजबूत बनता है। प्रस्तुति : गीतांजलि इनपुट्स : डॉ. करुणा मल्होत्रा, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, कॉस्मेटिक स्किन एंड हो योक्लिनिक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें