कॉस्मेटिक सर्जरी
मेरी उम्र 22 वर्ष है। जल्द ही मेरी शादी होने वाली है। मेरे ब्रेस्ट बहुत छोटे हैं। मैं ब्रेस्ट इंप्लांट करवाना चाहती हूं। लेकिन थोड़ा डर लगता है? कहीं वे सफल तरीके से न हो पाए तो क्या होगा? मैं जानना चाहती हूं कि ये कितने सेफ होते हैं
मेरी उम्र 22 वर्ष है। जल्द ही मेरी शादी होने वाली है। मेरे ब्रेस्ट बहुत छोटे हैं। मैं ब्रेस्ट इंप्लांट करवाना चाहती हूं। लेकिन थोडा डर लगता है? कहीं वे सफल तरीके से न हो पाए तो क्या होगा? मैं जानना चाहती हूं कि ये कितने सेफ होते हैं?
पी. जैन, लखनऊ
ब्रेस्ट का साइज ब्रेस्ट इंप्लांट और फैट ग्राफ्टिंग के द्वारा बढाया जा सकता है। फैट ग्राफ्टिंग का फायदा यह है कि इसमें कोई चीरा नहीं आता है। साथ ही किसी को पता नहीं चल सकता कि आपने यह प्रक्रिया कराई है। इस प्रक्रिया में आपके शरीर से ही फैट इस्तेमाल होता है इसलिए आगे चलकर इसका कोई नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं होता। यह बहुत सुरक्षित प्रक्रिया है।
मेरे भाई की उम्र 36 साल है। वह बचपन में जल गया था। जिस कारण उसके थाइज के आसपास की त्वचा सिकुड गई थी। साथ ही गांठें जैसी बन गई थीं। अब वह बडा और समझदार हो गया है। इसलिए वह इसे ठीक करवाना चाहता है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी में उसकी इस समस्या का कोई समाधान है? अगर हां तो इसमें कितना समय लगेगा और उसके बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी पडेंगी?
विजय, रोहतक
कॉस्मेटिक सर्जरी द्वारा इस तरह के जले हुए निशानों को हटाया जा सकता है। आप किसी प्लास्टिक सर्जन से मिलकर सलाह लें कि आपके भाई के केस में कॉस्मेटिक सर्जरी की कौन सी प्रक्रिया उपयुक्त रहेगा और उसमें कितना समय लगेगा। इस तरह के केसेज में कॉस्मेटिक सर्जरी काफी सुरक्षित रहती है।
मैं जानना चाहती हूं कि क्या लिपोसक्शन के बाद दोबारा वजन बढने के चांस रहते हैं? क्या ऐसा भी होता है कि अगर पेट से फैट निकालने के बाद शरीर के किसी दूसरे हिस्से में वह जमा हो जाता है?
रेखा, भोपाल
लिपोसक्शन के साथ-साथ सही खानपान और नियमित व्यायाम करना चाहिए। एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन रखनी चाहिए। अगर आप लिपोसक्शन के बाद अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं देंगी तो वजन दोबारा बढ सकता है।
मेरी उम्र 29 वर्ष है। मेरे ब्रेस्ट काफी हेवी हैं। मैंने ब्रेस्ट रिडक्शन के बारे में सुना है। क्या इसे कराने से ब्रेस्ट का साइज या आकार भिन्न हो जाता है? यह भी बताएं कि क्या ब्रेस्ट इंप्लांट कराने के बाद ब्रेस्ट निपल में सेंसेशन खत्म हो जाता है?
सी. चंद्रा, बांद्रा
ब्रेस्ट रिडक्शन के द्वारा उनके साइज को घटाया जा सकता है और उन्हें सही आकार दिया जा सकता है। इस प्रक्रिया के बाद ब्रेस्ट पहले जैसे ही नजर आते हैं। उनमें पहले जैसा ही सेंसेशन रहता है। आप सामान्य जीवन जी सकती हैं। यह कॉस्मेटिक सर्जरी की बहुत सुरक्षित प्रक्रिया है।
मेरी उम्र 30 साल और कद 5 8 है। मेरा कप साइज ए है और मैं इसे सी या डी करवाना चाहती हूं। इसके लिए मुझे ब्रेस्ट लिफ्ट की जरूरत होगी या फिर ब्रेस्ट इंप्लांट की? इसे कराने के बाद किसी प्रकार का निशान या कट तो नजर नहीं आएगा? साथ ही यह भी बताएं कि ब्रेस्ट में पहले की तरह ही सेंसेशन रहेगा या नहीं?
नलिनी मिश्रा, हल्द्वानी
आप किसी प्लास्टिक सर्जन से संपर्क करें वह आपको देखकर ही बता सकते हैं कि आपके केस में ब्रेस्ट लिफ्ट की जरूरत पडेगी या इंप्लांट की। इनमें से किसी भी प्रक्रिया से ब्रेस्ट सेंसेशन में कोई अंतर नहीं आएगा।
क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से आंखों के नीचे की सूजन को स्थायी तौर पर हटाया जा सकता है? इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी की कौन सी प्रक्रिया से गुजरना पडेगा और इसमें कितना समय लगता है?
उदयन पात्रा, भुवनेश्वर
ब्लेफेरो प्लास्टी के द्वारा आंखों के नीचे की सूजन और ढीली पडी हुई त्वचा को ठीक किया जाता है। इसमें मुश्किल से दो घंटे का समय लगता है और आप उसी दिन घर वापस जा सकती हैं। इसे कराने के सात-
दस दिन बाद आप वापस काम पर जा सकती हैं।
टिप्स
-अब अनचाहे बालों को हटाने के लिए पेन फ्री लेजर भी उपलब्ध है, इस प्रक्रिया में बिलकुल दर्द नहीं होता है।
-मुंहासे और एक्ने के धब्बों को लेजर और पीआरपी प्रक्रिया की मदद से हटाया जा सकता है। यह ऐसे निशानों को हटाने की सबसे आधुनिक तकनीक है।
कॉस्मेटिक सर्जरी
डॉ. विवेक कुमार