Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

मेरी उम्र 28 वर्ष है। बार-बार अंडर आम्र्स कराने से वहां दाने निकल आते हैं। साथ ही पसीना भी बहुत आता है। मुझे क्या करना चाहिए? एम.सिंह, भुवनेश्वर

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 01:08 PM (IST)
कॉस्मेटिक सर्जरी

मेरी उम्र 28 वर्ष है। बार-बार अंडर आम्र्स कराने से वहां दाने निकल आते हैं। साथ ही पसीना भी बहुत आता है। मुझे क्या करना चाहिए?

loksabha election banner

एम.सिंह, भुवनेश्वर

अनचाहे बाल लेजर तकनीक द्वारा काफी हद तकखत्म किए जा सकते हैं। लेजर एकदम सुरक्षित उपचार है। इससे बालों के साथ-साथ पसीने की ग्रंथि भी सिकुड जाती है। 4-6 सप्ताह में लेजर की 6-8 सिटिंग दी जाती है। मोटे बाल लेजर की किरणों से नष्ट हो जाते हैं।

मेरी उम्र 23 वर्ष है। मेरे चेहरे पर काफी मुंहासे निकलते थे और अब उनके निशान रह गए हैं, जो गड्ढे जैसे दिखते हैं। मेरी समस्या का उचित समाधान करें?

विभु वर्मा, इलाहाबाद

मुंहासों के बाद के निशान दो प्रकार के होते हैं- एक काले धब्बे, जो कि धीरे-धीरे क्रीम लगाने से ठीक हो जाते हैं। दूसरे प्रकार में गड्ढे होते हैं और त्वचा की सतह अपनी कोमलता खो देती है। इसके लिए लेजर रेडियो के उपचार की जरूरत होती है।

मेरी उम्र 47 वर्ष है। समस्या यह है कि त्वचा में ढीलापन आ गया है। कोई ऐसा उपाय बताएं, जिससे त्वचा में कसाव आ जाए, जो स्वाभाविक भी लगे।

नैना मिश्रा, जयपुर

थर्माज एक प्रकार की नॉन सर्जिकल स्किन टाइटनिंग पद्धति है, जिसका उपचार बिना किसी इंजेक्शन और सर्जरी द्वारा होता है। एक बार के ट्रीटमेंट का असर 3-6 महीने में आता है और लगभग एक से डेढ साल तक रहता है। इससे शरीर के भिन्न अंगों में भी कसाव के लिए उपचार होता है। यह ट्रीटमेंट चेहरे, पेट, थाइज, बांहों, कमर की त्वचा में कसाव लाने के लिए भी किया जा सकता है।

मैंने ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन की तकनीक के बारे में सुना है। मैं जानना चाहती हूं कि क्या यह प्रक्रियाएं स्थायी लाभ देती हैं और इनका बाद में कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता?

भारती राठौर, गािजयाबाद

विभिन्न अध्ययनों से यह बात साबित हो चुकी है कि ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन का बॉडी पर लंबे समय बाद कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसके परिणाम आमतौर पर स्थायी होते हैं।

मेरी उम्र 26 वर्ष है। लगभग 5-6 साल से मेरे बाल गिर रहे हैं। धीरे-धीरे गंजापन भी आ रहा है। मैंने कई प्रकार के विटमिंस सप्लीमेंट्स लिए और बालों में कई तरह के लोशन भी लगाए, पर कोई खास लाभ नहीं मिला। ट्रांस्प्लांट के अलावा कोई अन्य विकल्प हो तो बताएं?

वी. यादव, लखनऊ

यदि स्थिति हेयर ट्रांस्प्लांट करवाने वाली है तो विशेषज्ञ से सलाह लें। अगर सर्जरी की जरूरत नहीं है तो यह विकल्प है- प्लेटलेट रिच प्लाजमा थेरेपी। इसमें ग्रोथ फैक्टर्स को बालों की जडों में इंजेक्ट करते हैं। यह प्रक्रिया पूर्णतया प्राकृतिक है इसके द्वारा ग्रोथ फैक्टर्स कोशिकाओं को पोषित करते हैं।

मेरी उम्र 25 साल है। मेरे हिप्स बहुत हेवी हैं। इस कारण जींस पहनने में झिझक महसूस होती है। क्या इसका कोई उपाय संभव है?

एस. वाष्र्णेय, चंडीगढ

इस तरह की समस्या को लिपोसक्शन के द्वारा ठीक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सूक्ष्म छिद्रों के द्वारा अतिरिक्त वसा को निकाल कर हिप्स को सही आकार दिया जाता है।

मेरी उम्र 29 साल है। मेरी बॉडी भी काफी अच्छी है, लेकिन पेट के आसपास फैट जा नहीं रहा है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी में कोई ऐसा उपाय है, जिससे तुरंत मैं सिक्स पैक हासिल कर लूं?

राजेश सिन्हा, पटना

टमी के फैट को लिपोसक्शन के द्वारा हटाया जा सकता है। इसका पूरा परिणाम आने में दो-तीन महीने का समय लगता है। अच्छे परिणाम के लिए आपको इंतजार करना ही पडेगा।

मैंने सुना है कॉस्मेटिक सर्जरी में टांके की जगह अब ग्लू या गोंद का इस्तेमाल किया जाएगा। क्या यह सच है? इसके क्या लाभ हैं और इसके बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी होगी?

नीति आहलुवालिया, गुडग़ांव

हां यह सही है कि अब कई ऑपरेशन में ग्लू का इस्तेमाल होने लगा है। इसकी वजह से टांकों के निशान नहीं आते हैं और कुछ दिन बाद विशेष सावधानी की जरूरत भी नहीं होती।

टिप्स

- लेजर तकनीक द्वारा अनचाहे बालों को काफी हद खत्म किए जा सकता है। लेजर एकदम सुरक्षित उपचार है। इससे बालों के साथ-साथ पसीने की ग्रंथि भी सिकुड जाती है।

- वजन कम करने के बाद ढीली पडी त्वचा को प्लास्टिक सर्जरी के जरिये हटाकर शरीर को सही आकार दिया जा सकता है।

डॉ. विवेक कुमार

कॉस्मेटिक सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.