Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

मेरी उम्र 22 साल है। मेरे दाहिने गाल पर एक बड़ा काले रंग का निशान है। उस पर गहरे काले रंग के बाल भी हैं। मैं इसे लेकर काफी परेशान हूं। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी में इसे स्थायी रूप से हटाने का कोई उपाय है?

By Edited By: Published: Wed, 25 Mar 2015 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 04:08 PM (IST)
कॉस्मेटिक सर्जरी

मेरी उम्र 22 साल है। मेरे दाहिने गाल पर एक बडा काले रंग का निशान है। उस पर गहरे काले रंग के बाल भी हैं। मैं इसे लेकर काफी परेशान हूं। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी में इसे स्थायी रूप से हटाने का कोई उपाय है?

loksabha election banner

नेहा आर्या, गुडग़ांव

इस तरह के निशानों को प्लास्टिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों द्वारा स्थायी रूप से हटाया जा सकता है। प्लास्टिक सर्जन ही देखकर आपको बता पाएगा कि आपकी समस्या के लिए कौन सी तकनीक बेहतर होगी। आमतौर पर एक बार निशान निकल जाने के बाद देखभाल और सावधानी की जरूरत नहीं होती।

मेरी दो वर्षीय बेटी के होंठ जन्म के समय से कटे हुए हैं, जिससे उसका चेहरा देखने में अच्छा नहीं लगता है। क्या कोई ऐसा उपाय है, जिससे होंठ सामान्य दिखाई दें। इस उपचार में कितना खर्च आएगा।

रगनी मिश्रा, गोरखपुर

जन्म से कटे हुए होंठों का ऑपरेशन सामान्यतया तीन-चार महीने की उम्र में किया जाता है। उसके बाद वह सामान्य दिखाई देते हैं। हालांकि काफी देर हो चुकी है, लेकिन अभी भी उपचार संभव है इसलिए आप तुरंत किसी प्लास्टिक सर्जन को दिखाएं। वह देखने के बाद ही बाकी बातें विस्तार से बता पाएंगे।

मेरी उम्र 17 वर्ष है। बचपन में जल जाने के कारण मेरे चेहरे और गर्दन की त्वचा बेहद खऱाब हो गई है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये जलने के निशान दूर किए जा सकते हैं? क्या मैं दोबारा सुंदर दिख सकती हूं? मेरी समस्या का उचित समाधान करें।

नीता खुराना, कानपुर

कॉस्मेटिक सर्जरी के द्वारा जले के निशानों को हटाया जा सकता है। एक प्लास्टिक सर्जन ही आपको देखकर बता सकता है कि आपके चेहरे के कौन-कौन से निशान हटाए जा सकते हैं। इन निशानों को हटाने की प्रक्रिया या ऑपरेशन का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि कॉस्मेटिक सर्जरी की किस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक कॉस्मेटिक सर्जन आपका परीक्षण करने के बाद ही बता सकता है।

मेरी उम्र 26 वर्ष है। मेरी गर्दन और चेहरे पर स्किन कलर के मस्से तेजी के साथ निकलते जा रहे हैं। इसका क्या इलाज है? क्या इन्हें स्थायी रूप से हटाया जा सकता है?

सुनंदा डे, लखनऊ

इन मस्सों को लेजर के जरिये हटाया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है। आप उसी दिन घर जा सकते हैं। यह उपचार आम तौरपर स्थाई होता है।

मेरे होंठ काफी मोटे हैं। देखने में काफी भद्दे लगते हैं। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये मैं अपने होंठ पतले करवा सकती हूं? यदि हां तो इसकी प्रक्रिया क्या होगी? इसमें कितना खर्च आएगा?

नेहा पंडित, फरीदाबाद

आपके होंठों को लिप रिडक्शन सर्जरी के जरिये पतला किया जा सकता है। जिसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है। साथ ही आप उसी दिन घर जा सकती हैं। इसमें 25-30 हजार तक का खर्च आ सकता है।

मेरी उम्र 23 वर्ष है। बचपन में मेरे बाएं हाथ की कोहनी में फ्रैक्चर हो गया था। प्लास्टर हुआ लेकिन डीलोकेशन हो गया। नतीजा, हाथ टेढा हो गया। फिर डॉक्टर ने करेक्टिव सर्जरी की सलाह दी। ऑपरेशन हुआ और मेरा हाथ ठीक काम करने लगा, लेकिन ऑपरेशन का निशान रह गया है। अब मैं बडी हो गई हूं और स्लीवलेस ड्रेस व साडी पहनना मुझे अच्छा लगता है। लेकिन हाथ में ऑपरेशन का निशान दिखाई देता है। मैं इसे ठीक करवाना चाहती हूं। क्या यह संभव है? मुझे इसके लिए कितनी सिटिंग लेनी होगी?

शिबानी, चंडीगढ

आपका परीक्षण करने के बाद ही प्लास्टिक सर्जन यह बता सकता है कि समस्या का हल करने के लिए किस प्रकार का ऑपरेशन करने जरूरत पडेगी और कितना खर्च आएगा।

मैं एक गृहिणी हूं व कॉस्मेटिक सर्जरी करवाना चाहती हूं। लेकिन हमेशा सुना गया है कि यह प्रक्रिया काफी महंगी है और ज्य़ादातर मॉडल्स व अभिनेत्रियां ही इसे करवाते हैं?

सुषमा पटेल, दिल्ली

जो व्यक्ति इस कॉस्मेटिक सर्जरी को करवाते हैं, वे न सिर्फ मॉडल और अभिनेत्री, बल्कि कई प्रोफेशनल्स और गृहिणियां होती हैं। यह कॉस्मेटिक सर्जरी की प्रक्रिया कभी भी ज्य़ादा महंगी नहीं रही है।

टिप्स

-कॉस्मेटिक सर्जरी की ज्य़ादातर प्रक्रियाओं में आप उसी दिन घर जा सकते हैं।

-यह प्रक्रिया बहुत महंगी भी नहीं है। साथ ही आधुनिक कॉस्मेटिक सर्जरी की तकनीक काफी सुरक्षित हैं।

डॉ. विवेक कुमार

कॉस्मेटिक सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.