एलीगेंट पॉकेट स्क्वेयर
ब्लेजर या नेहरू जैकेट की पॉकेट में स्टाइलिश तरीके से अरेंज किया जाने वाला पॉकेट स्क्वेयर इन दिनों काफी चलन में है। इसे फॉर्मल पार्टीज, वेडिंग फंक्शंस या डिफेंस इवेंट्स में फ्लॉन्ट किया जा सकता है। इस ट्रेंड के बारे में जानकारी दे रहे हैं फैशन डिजाइनर निकेत।
फैब्रिक्स और कलर्स
सिल्क, सैटिन और ब्रोकेड फैब्रिक्स से बने पॉकेट स्क्वेयर्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। जहां तक रंगों की बात है, परिधानों के कंट्रास्ट कलर का पॉकेट स्क्वेयर सबसे आकर्षक दिखता है। इसमें अगर एंब्रॉयडरी है तो वह उभरी हुई होने की बजाए फ्लैट होनी चाहिए।
विभिन्न अवसरों के लिए मुफीद
इसे विभिन्न मौकों पर कैरी किया जा सकता है। डिफेंस इवेंट, कॉर्पोरेट पार्टी जैसे मौकों पर यह बेहद एलीगेंट और स्मार्ट लुक देता है। इसका चयन अवसर के अनुकूल होना चाहिए।
- वेडिंग आउटफिट्स: जामावार प्रिंट्स वाला सिल्क या ब्रोकेड पॉकेट स्क्वेयर
- फॉर्मल पार्टी: पिन स्ट्राइप्स या चेक प्रिंट्स वाला पॉकेट स्क्वेयर
- बर्थडे पार्टी: ब्लॉक प्रिंट्स वाला पॉकेट स्क्वेयर
फोल्डिंग स्टाइल्स
इन्हें ट्राइएंगल, पेंटागन, हेग्जागन, टू प्वाइंट, वन प्वाइंट जैसे विभिन्न टाइल्स में फोल्ड किया जा सकता है।