वाकई क्या हैं मोदी ?
नरेंद्र मोदी शक्तिशाली, लोकप्रिय और विवादास्पद हैं। समर्थक उन्हें भविष्यदृष्टा और निर्णायक नेता मानते हैं और आलोचक विभाजनकारी व्यक्ति। मोदी नेतृत्वकर्ता हैं या निरंकुश? निर्णायक हैं या विभाजनकारी? सभी का सहयोग चाहने वाले हैं या अकेले चलने वाले? ऐंडी मरीनो की कित्
नरेंद्र मोदी शक्तिशाली, लोकप्रिय और विवादास्पद हैं। समर्थक उन्हें भविष्यदृष्टा और निर्णायक नेता मानते हैं और आलोचक विभाजनकारी व्यक्ति। मोदी नेतृत्वकर्ता हैं या निरंकुश? निर्णायक हैं या विभाजनकारी? सभी का सहयोग चाहने वाले हैं या अकेले चलने वाले? ऐंडी मरीनो की किताब (नरेंद्र मोदी: एक राजनीतिक यात्रा) इन्हीं सवालों की पड़ताल है।
एक ब्रिटिश लेखक और टीवी प्रोड्यूसर ऐंडी मरीनो ने आधा दर्जन से ज्यादा लंबी मुलाकातों के दौरान नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार लिए हैं। इससे एक ऐसे व्यक्ति की रोचक, निष्पक्ष जीवनी सामने आई जो संभवत: भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है। यह राजनीतिक जीवनी उन विवादों पर भी प्रकाश डालती है, जिनसे नरेंद्र मोदी घिरे रहे हैं।
यह जीवनी आज भारतीय राजनीति के संभवत: सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति का एक निष्पक्ष वर्णन पेश करती है। मरीनो 2002 के गुजरात दंगों का घंटे-दर-घंटे विवरण देते हैं और भारतीय राजनीति के उस नासूर का एक संतुलित विश्लेषण भी प्रस्तुत करते हैं। यह अब तक अप्रकाशित, प्रमाणिक दस्तावेजों को उजागर करती है, जिससे यह 2014 की सबसे महत्वपूर्ण पुस्तकों में से एक बन जाती है!