नई किताब-'12 आवर्स'
नई दिल्ली। पंचकूला शहर की युवा लेखिका माही सिंगला और 'ते अमो.. आई लव यू' नामक बेस्ट-सेलर उपन्यास के दिल्ली के लेखक रोहित शर्मा द्वारा लिखित '12 हॉवर्स' बारह लघु-कहानियों का एक खूबसूरत संकलन है, जिसकी हर एक कहानी भिन्न-भिन्न रिश्तों और जज्बातों को गहराई से छूती है। इस किताब में बारह अलग-अलग कहानियां हैं, और हर कहानी
नई दिल्ली। पंचकूला शहर की युवा लेखिका माही सिंगला और 'ते अमो.. आई लव यू' नामक बेस्ट-सेलर उपन्यास के दिल्ली के लेखक रोहित शर्मा द्वारा लिखित '12 आवर्स' बारह लघु-कहानियों का एक खूबसूरत संकलन है, जिसकी हर एक कहानी भिन्न-भिन्न रिश्तों और जज्बातों को गहराई से छूती है। इस किताब में बारह अलग-अलग कहानियां हैं, और हर कहानी कुछ न कुछ संदेश आज की युवा पीढ़ी और समाज को देती है। इस किताब में कुछ गंभीर मसलों पर भी कहानियां लिखी गई हैं, जो पाठकों में जागरुकता फैलाने में पूर्णता सक्षम है।
विषय जैसे-अत्यधिक क्रोध से नुकसान, सच्चा प्रेम, छोटे-उम्र में शादी, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, माता-पिता के प्रति इज्जत, बलत्कार, दोस्ती, आतंकवाद, और आम आदमी की हिम्मत पर बहुत ही खूबसूरती से कहानियां लिखी गई हैं। इस किताब की एक और खासियत यह है कि इसमें हर वर्ग और हर उम्र के पाठक के लिए कोई न कोई कहानी है, जिसे पढ़कर वह कहानी से खुद को जुड़ा महसूस कर सकता है। किताब को बहुत ही सरल अंग्रेजी में लिखा गया है, ताकि हर कोई इस किताब को पढ़ सके।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर