जिनके घोड़े निकल रहे, वो लगा रहे घोड़ों की खरीद-फरोख्त का आरोप: नकवी
'जिनके घोड़े निकल रहे है वे ही घोड़ों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे है। ' ये कहना है केन्द्रीय संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का। नकवी अन्तर्राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह के उद्घाटन के सिलसिले में जयपुर पहुंचे हुए थे।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। 'जिनके घोड़े निकल रहे है वे ही घोड़ों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे है। ' ये कहना है केन्द्रीय संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का। नकवी अन्तर्राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह के उद्घाटन के सिलसिले में जयपुर पहुंचे हुए थे। नकवी ने यह प्रतिक्रिया उत्तराखंड के राजनीतिक संकट के बाद लागू किये गए राष्टï्रपति शासन के बारेे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।
उत्तराखंड में भाजपा के सरकार बनाने के बारे में पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई सब बातों पर विचार विमर्श कर रही है। उत्तराखंड में भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के बारे में उन्होंने कहा कि जिनके घोड़े निकल रहे है वे ही घोड़ों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को उत्तराखंड में संवैधानिक मशीनरी चरमराने की वजह से हस्तक्षेप करते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का कदम उठाना पड़ा है। अन्य प्रदेशों में भी ऐसी स्थिति बनी तो वहां भी ऐसे ही निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब घरोंदा बन चुकी है और उसके लोग साथ छोड़ रहे हैं। कांग्रेस को दूसरों पर पत्थर फेंकने के बजाय खुद का घरोंदा संभालना चाहिये।
नकवी ने कहा कि पांच प्रदेशों में होने वाले चुनावों में भाजपा को सफलता मिलेगी और उत्तरप्रदेश भी भाजपा के कब्जे में आयेगा। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष है और केन्द्र सरकार विकास करने वाले उच्चशक्ति के इंजन बन चुका है जिसके साथ प्रदेश डिब्बे के रूप में लग कर आगे बढ़ेंगे उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में जनता विकास के नजरिए से भाजपा का साथ देगी। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को चुनाव में बहुमत मिलेगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भारत माता की जय को राष्ट्रवाद का प्रमाण बताने के बारे में पूछे सवाल पर नकवी ने कहा कि भारत की जय नहीं बोलकर भारत के टुकड़े होने की बात कहने वाले राष्ट्रवादी मानसिकता के प्रतीक है।