Move to Jagran APP

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो विपक्षी पार्टियों को दिखाना चाहिए : गहलोत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और संजय निरुपम के बाद अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई को सामने लाने की मांग की है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 06 Oct 2016 05:27 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 05:34 AM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो विपक्षी पार्टियों को दिखाना चाहिए : गहलोत

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और संजय निरुपम के बाद अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई को सामने लाने की मांग की है। गहलोत ने मंगलवार रात 10 ट्वीट जारी कर कहा कि सुरक्षा कारणों से सरकार वीडियो सार्वजनिक नहीं कर सकती तो कम से कम मुख्य विपक्षी पार्टियों को वीडियो दिखाना चाहिए। ताकि, प्रामाणिकता को लेकर उठ रही अटकलों पर विराम लग सके। गहलोत ने लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक की प्रामाणिकता की अटकलों को राष्टï्रीय एवं अंतर्राष्टï्रीय मीडिया का एक वर्ग हवा दे रहा है। भाजपा ने इसका प्रचार और राजनीतिकरण शुरू कर दिया है, जो गलत है। गहलोत के अनुसार प्रामाणिकता के अभाव के चलते देश में भ्रम का माहौल पैदा हो गया है। जो न देश के लिए अच्छा है न ही हमारे सशस्त्र बलों के लिए। उन्होंने आगे लिखा है कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में भी सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक किए जाते रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी प्रचारित नहीं किया। न इसका कोई राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास किया। इधर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांगे्रस पार्टी में सवाल उठाने वाले नेताओं को पार्टी के राष्टï्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत ने करारा जवाब दिया है। कामत ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल हमलों के लिए सेना और सरकार को बधाई दी थी। कांग्रेस में कोई पदाधिकारी पद का दुरुपयोग कर पार्टी और देश को नीचा दिखाने जैसी शर्मिंदा करने वाली हरकत नहीं करें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.