ब्लैकमनी रखने वालों के लिए मुसीबत: वैकेया नायडू
केन्द्रीय मंत्री एम. वैकेया नायडू ने कहा कि 500 और 1000 नोट बदलने से किसानों, छोटे व्यापारियों और आमजन को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 11 Nov 2016 03:47 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 04:29 AM (IST)
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। केन्द्रीय मंत्री एम. वैकेया नायडू ने कहा कि 500 और 1000 नोट बदलने से किसानों, छोटे व्यापारियों और आमजन को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। डर सिर्फ कालाधन जमा करने वाले लोगों को है। नायडू ने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है कि हमने हाल ही में होने वाले राज्यों में चुनाव जीतने के लिए यह कदम उठाया है।
नायडू ने कहा कि दो-चार दिन जरूर लोगों को तकलीफ होगी, उसके बाद सब सही हो जाएगा। गुरूवार को जयपुर में नायडू ने कहा कि भ्रष्टïाचार को लेकर मोदी की लड़ाई जारी रहेगी, उसी दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसके बारे में ब्लैकमनी रखने वालों को जल्द ही पता चल जाएगा।
पढ़ें:रेलवे स्टेशन पर बैग में मिली लड़की की लाश, पार्सल करने की थी तैयारी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें