भारी बारिश से राजस्थान के कई गांव हुए खाली
प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जालोर के सांचोर में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राहत में अब सेना को लगा दिया गया है।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 05:09 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 05:11 AM (IST)
जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जालोर के सांचोर में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राहत में अब सेना को लगा दिया गया है।
लगातार बारिश होने के कारण गांवों में घर पानी में डूबे हुए हैं। लोग घरों की छत पर बैठे राहत का इंतजार कर रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनुसार जालौर जिले में करीब 1360 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ 92 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।
आबूरोड-माउंट आबू मार्ग और आबूरोड-अंबाजी मार्ग पर भी अभी तक यातायात सुचारू नहीं हो पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें