जल्द ही राहुल बनेंगे पार्टी अध्यक्ष : पायलट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि अब राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। उन्हें जल्द ही इस पद के लिए चुना जाएगा।
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि अब राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। उन्हें जल्द ही इस पद के लिए चुना जाएगा। जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में झंडारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, गांधी परिवार ने सालों तक देश का नेतृत्व किया है। सोनिया गांधी 18 साल से पार्टी की कमान संभाल रही हैं। यदि राहुल गांधी राष्टï्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो इस इस पर किसी को क्या आपत्ति हो सकती है।
उन्होंने कहा, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। यदि बसपा या शिवसेना अपना नेतृत्व बदलती है या कोई फैसला लेती है तो यह उनका अंदरूनी मामला है। राहुल गांधी पार्टी के औपचारिक रूप से अध्यक्ष का पद संभालेंगे और जल्द ही कमान संभाल युवा नेतृत्व देंगे।