Move to Jagran APP

राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने दी गिरफ्तारी

दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन आंदोलन के दौरान पूर्व सैनिक की मौत के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन राजस्थान के सभी जिलों में किया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 02:55 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 03:02 AM (IST)
राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने दी गिरफ्तारी

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन आंदोलन के दौरान पूर्व सैनिक की मौत के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन जयपुर सहित राजस्थान के सभी जिलों में भी किया गया।

loksabha election banner

जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता गिरफ्तारी के विरोध में यहां कलेक्ट्रेट पहुंचे, सरकार का पुतला जलाया। बाद में सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के झंडे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुतला जलाया और विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने सचिन पायलट समेत सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

पढें: उदयपुर में भी बना वैक्स म्यूजियम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.