पाक कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है: राजनाथ
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा, अब हमारा देश मजबूत हो गया।
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा, अब हमारा देश मजबूत हो गया। हमारे राजनीतिक विरोधी भी यह कहने लगे है कि दुनिया में भारत का मस्तिष्क ऊंचा हुआ है। पीएम नरेन्द्र मोदी नए भारत का निर्माण करना चाहते है। मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाए,ऐसा कोई व्यक्ति नहीं रहे जिसके घर ना हो। राजनाथ सिंह मंगलवार को पाली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे।
अकबर नहीं, सही मायने में महाराणा प्रताप हैं द ग्रेट: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि इतिहासकारों ने महाराणा प्रताप के साहस का सही मूल्यांकन नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहासकारों ने अकबर को 'अकबर द ग्रेट' कहा, लेकिन अदम्य साहस के धनी महाराणा प्रताप को 'महाराणा प्रताप द ग्रेट' नहीं बताया। राजनाथ बोले लगता है महाराणा प्रताप के साहस का सही मूल्यांकन नहीं हो सका। राजनाथ ने इतिहासकारों से अपील की कि महाराणा प्रताप को महान बताया जाए। महाराणा प्रताप को जननायक बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ने उन्हे स्वीकार किया है। महाराणा प्रताप ने स्वाधीनता और स्वाभिमान से अपना जीवन जीया और मिसाल पेश की।
नक्सलियों पर महाप्रहार की तैयारी में सरकार, कुछ यूं होगा सफाया
राजनाथ सिंह ने कहा कि 1857 की लड़ाई और महाराणा प्रताप की लड़ाई में बहुंत कुछ समानताएं थी। इन दोनों के समय समाज की मनोदशा एक जैसी थी। दोनों समय की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी गई। पाकिस्तान के साथ रिश्तों की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पाक कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हमने सेना को कह दिया कि आतंकवाद ओर पाक सेना की हरकतों का करारा जवाब दिया जाए।