नोटबंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने आरोप लगाया है कि नोटबंदी सदी का सबसे बड़ा महाघोटाला है। जो करोड़ों-करोड़ों नोट मिले हैं, उसमें सत्ताधारी पार्टी के लोगों का हाथ है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 11 Dec 2016 02:59 AM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 03:06 AM (IST)
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने आरोप लगाया है कि नोटबंदी सदी का सबसे बड़ा महाघोटाला है। जो करोड़ों-करोड़ों नोट मिले हैं, उसमें सत्ताधारी पार्टी के लोगों का हाथ है। किसी ब्रांच से इतना पैसा नहीं निकला। बड़े स्तर पर या तो रिजर्व बैंक या प्रेस जहां नोट छपते हैं, उसी स्तर पर यह निकासी होती है। उन्होंने कहा कि मोदी को इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर कहां मिलीभगत है।
नोटबंदी के बीच बैंक बंद होने से नकदी संकट और बढ़ा
जयपुर दौरे पर आए मोहन प्रकाश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी की दृष्टि साफ नहीं है। पहले वे नोटबंदी को ब्लैकमनी और आतंकवाद से जोड़ते रहे,फिर कैशलैस का नारा दिया। फिर कहते हैं कि 50 तुम रख लो 50 हमें दे दो, यही करना था तो नोटबंदी क्यों की। खत्म हो रहे हैं परंपरागत उद्योग। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश में परंपरागत उद्योग खत्म हो गए हैं। जयपुर की बात करें तो खरड़, रंगाई-छपाई उद्योगों की बुरी हालत है। हजारों लोग बेरोजगार हो गए है। व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। मध्यमवर्गीय एवं गरीब के लिए मोदी के पास एक शब्द नहीं है। इस तरह का वर्ग बुरी तरीके से परेशान है।विपक्ष पर वार
एक दशक लग जाएगा उबरने में मोहन प्रकाश ने कहा कि भारत में बचत के प्रति लोगों का सुरक्षा का एक भाव है। भारत दुनिया की 7वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज हालत यह है कि भारत का आम आदमी हजार दो हजार रुपए के लिए लाइन में घंटों खड़ा है। देश को मंदी के दौर में जाने से रोका नहीं जा सकेगा। उबरने में एक दशक लग जाएगा।जनधन खाते में जमा पैसा अब गरीबों काः पीएम मोदी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें