सक्रिय राजनीति में नहीं लौटूंगा : कल्याण सिंह
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सक्रिय राजनीति में लौटने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अब वे सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहते है।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सक्रिय राजनीति में लौटने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अब वे सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहते है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में मेरा मन लग गया, यह प्रदेश और यहां के लोग बहुत अच्छे है। राजस्थान मेडिकल विवि.के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में कल्याण सिंह ने कहा कि मै काफी लम्बे समय तक सक्रिय राजनीति में रहा हूं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कल्याण सिंह के सक्रिय राजनीति में लौटने को लेकर कयास लगाए जा रहे है। पिछले दिनों उनकी लखनऊ यात्रा के बाद इन कयासों को ओर अधिक हवा मिली, लेकिन मंगलवार को उन्होंने बयान देकर इन पर विराम लगा दिया। कल्याण सिंह को राजनीति का लम्बा अनुभव है। वे दस बार यूपी में विधायक और दो बार मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल हैं।