Move to Jagran APP

साधु ने आश्रम में आठ वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म

राजस्थान के कोटा का एक साधु शैतान की भूमिका में सामने आया है। शहर के बीचों-बीच स्थित अपने आश्रम में साधु ने एक आठ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म कर डाला है। दुष्कर्म के बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा तो वह साधु आश्रम से गायब हो गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2016 04:27 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 04:33 AM (IST)
साधु ने आश्रम में आठ वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के कोटा का एक साधु शैतान की भूमिका में सामने आया है। शहर के बीचों-बीच स्थित अपने आश्रम में साधु ने एक आठ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म कर डाला है। दुष्कर्म के बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा तो वह साधु आश्रम से गायब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार कोटा के नगर निगम कार्यालय के निकट अंतर्राष्ट्रीय श्री बड़ा रामदास आश्रम है। इसी आश्रम का संचालक साधु संत प्रीतमदास राम रामस्नेही है। पुलिस ने साधु की तलाश शुरू कर दी है। बालिका के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

पीडि़त बालिका ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। कहा-यदि तूने अपने माता-पिता को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.