Move to Jagran APP

राजस्थान में भाजपा संगठन और मंत्रिमंडल में होंगे बड़े बदलाव

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को लेकर अचानक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली जाकर मिलने के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल और पार्टी संगठन में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 13 Oct 2016 04:37 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2016 04:48 AM (IST)
राजस्थान में भाजपा संगठन और मंत्रिमंडल में होंगे बड़े बदलाव

जयपुर [ नरेन्द्र शर्मा ]। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को लेकर अचानक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली जाकर मिलने के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल और पार्टी संगठन में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। करीब पौने तीन सालों से निगम और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्ति के इंतजार में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं में भी लालबत्ती मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस तरह की चर्चा है कि जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को राज्य में संगठन की नई टीम बनाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी अपने मंत्रिमण्डल विस्तार के लिए अनुमति मिल गई है।

loksabha election banner

राज्य में जल्द ही मंत्रिमण्डल विस्तार हो सकता है। नए मंत्री बनाने के साथ ही करीब दो दर्जन निगम और बोर्ड अध्यक्ष पदों पर भी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा हुई है। साथ ही राज्य से बीजेपी के ऐसे नेताओं की सूची भी मांगी गई है जिन्हें उत्तर प्रदेश में चुनावी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस चर्चा के दौरान पार्टी के राज्य प्रभारी वी. सतीश भी मौजूद रहे। राजस्थान में मंत्रिमण्डल में फेरबदल की चर्चा पिछले तीन महीने से चल रही है।

बताया जाता है कि इस बार के मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री बड़ी संख्या में हटाए जा सकते हैं। प्रदेश में फिलहाल मुख्यमंत्री समेत 26 मंत्री है जबकि 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं ऐसे में अगर चार-पांच मंत्री हटते हैं तो सात-आठ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

माना जा रहा है कि मंत्रिमण्डल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के साथ-साथ बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष पद पर बैठने वाले नेताओं के नम अमित शाह के साथ मीटिंग में तय हो चुके हैं। इसी तरह से मोदी मंत्रिमण्डल से हटाए गए जाट नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट को भी राज्य में सोशल इंजीनियरिंग के तहत किसान आयोग के अध्यक्ष बनाने पर भी सहमति हो गई है।

सूत्रों के अनुसार दीपावली से पहले वसुंधरा राजे और अशोक परनामी अपनी नई टीम बना सकते हैं। इसकी जल्दी घोषणा होने वाली है। परनामी का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषण करने की अनुमति दे दी है,इसके बाद मंत्रिपरिषद में बदलाव होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.